CIBIL Score : बिना सिबिल स्कोर भी मिलेगा बैंक से लोन, करना होगा यह काम 

CIBIL Score : बैंक के व्यवहार को देखना है तो किसी भी व्यक्ति का सिबिल स्कोर जरूरी है। कौन व्यक्ति बैंक के साथ कैसा व्यवहार रखा है, यह सिबिल स्कोर से ही पता लगता है। अगर किसी का सिबिल स्कोर खराब है तो बैंक उनको लोन देने से कतराते हैं। परंतु बगैर सिबिल स्कोर के भी कुछ तरीकों से लोन लिया जा सकता है। 

 

HR Breaking News (Cibil score Update) सिबिल स्कोर एक तीन अंको का आंकड़ा है। यह बैंक उपभोक्ता की लेनदेन की स्थिति को दर्शाता है। जितना ज्यादा अच्छा बैंक के साथ व्यवहार होता है, उतना ही अच्छा व्यक्ति का सिबिल स्कोर होता है। सिबिल स्कोर अच्छा होने पर बैंक तुरंत लोन दे देते हैं। लेकिन अगर सिबिल स्कोर अच्छा नहीं हो तो बैंक लोन देने से कतराते भी हैं। 

कैसे तैयार होता है सिबिल स्कोर 


सिबिल स्कोर (CIBIL Score Update) कई फैक्टर पर निर्भर करता है। सिबिल स्कोर का सबसे पहले चैप्टर तो क्रेडिट कार्ड के भुगतान से भी शुरू होता है। दूसरा हम अपने क्रेडिट कार्ड का कितने समय पर भुगतान करते हैं, यह हमारी बैंकिंग हिस्ट्री को दर्शाता है। इसके अलावा हमने कोई लोन अप्रूव कराया है तो वह भी हमारे सिबिल स्कोर को प्रभावित करता है। सिबिल स्कोर अच्छा रखने के लिए क्रेडिट कार्ड का प्रयोग अच्छे से करना आना चाहिए। 

क्रेडिट रेशों को रखें मेंटेन 


आपको अपना सिबिल स्कोर (good cibil score) अच्छा रखना है तो आपको अपने क्रेडिट रेशों मेंटेन रखनी पड़ेगी। आप क्रेडिट रेशों को मेंटेन रखते हैं तो निश्चित तौर पर ही आपका सिबिल स्कोर भी बढ़िया रहेगा। सिबिल स्कोर बढ़िया रहेगा तो आपको बैंक तुरंत लोन दे देगा। अगर सिबिल स्कोर किसी कारणवश खराब हो जाता है तो आप कुछ तरीके अपना सकते हैं। 

जमीन पर लिया जा सकता है लोन 


अगर आपका सिबिल स्कोर (CIBIL Score Update) किसी कारण से खराब हो गया है तो आप बैंक से संपर्क करके अपनी जमीन पर लोन ले सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर के कर्मचारी आपका जमीन का मूल्यांकन करके उस पर लोन दे सकते हैं। इसके अलावा भी आप कुछ अन्य प्रॉपर्टी पर लोन ले सकते हैं। 

गोल्ड पर भी लिया जा सकता है लोन 


सिबिल स्कोर (CIBIL Score) खराब है तो आप अपने घर में रखे गहने पर भी लोन ले सकते हैं। बहुत सारे फाइनेंस सेक्टर में गोल्ड लोन की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। आपका सोना लोन के बदले गिरवी रख दिया जाता है। जब आप अपने लोन का भुगतान पूरा कर देते हैं तो आपका सोना वापस मिल जाता है। 

एजुकेशन लोन का भी है ऑप्शन


अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप एजुकेशन लोन (education loan) ले सकते हैं। एजुकेशन लोन लेते समय सिबिल स्कोर बहुत बार आडे नहीं आता है। एजुकेशन लोन एक जरूरी लोन है जिसको सरकार भी तरजीह देती है।