Cibil Score : अपना क्रेडिट स्कोर करना है ठीक, इस तरीके से करें UPI पेमेंट्स
Cibil Score - अगर आप UPI पेमेंट का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो यह क्रेडिट स्कोर सुधारने में भी मदद कर सकता है। छोटे लेकिन नियमित ट्रांजैक्शन और समय पर पूरा भुगतान आपकी क्रेडिट प्रोफाइल को मजबूत बनाते हैं। हालांकि, गलत मैनेजमेंट नुकसान भी कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि UPI पेमेंट सोच-समझकर और प्लानिंग के साथ किए जाएं-
HR Breaking News, Digital Desk- (Cibil Score) डिजिटल पेमेंट के दौर में UPI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लोग चाय, नाश्ता या छोटे-मोटे खर्च के लिए भी UPI पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। क्या आप जानते हैं कि अगर आप RuPay क्रेडिट कार्ड के जरिए छोटे-छोटे UPI पेमेंट करते हैं और समय पर पूरा बिल चुकाते हैं, तो इससे आपकी क्रेडिट हिस्ट्री मजबूत होती है। लेकिन जरा सी लापरवाही, जैसे बिल चुकाना (bill pay) भूल जाना, फायदा की बजाय नुकसान भी करा सकती है।
ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या इन छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन से आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर हो सकता है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका जवाब ‘हां’ भी है और ‘नहीं’ भी। यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने खर्च और भुगतान को कितनी समझदारी से मैनेज करते हैं।
सबसे अहम है आपकी अनुशासन, न कि खर्च की रकम-
POP UPI के सीईओ भार्गव एरंगी के अनुसार, “एक महीने में किए गए कई छोटे और नियमित ट्रांजैक्शन आपके क्रेडिट प्रोफाइल को मजबूत बना सकते हैं, क्योंकि क्रेडिट ब्यूरो के लिए सबसे महत्वपूर्ण आपकी अनुशासन है, न कि खर्च की राशि।”
सबसे ज्यादा महत्व समय पर बिल चुकाना-
क्रेडिट ब्यूरो जैसे TransUnion CIBIL, Experian, Equifax और CRIF High Mark भी मानते हैं कि क्रेडिट स्कोर तय करने में सबसे अधिक महत्व समय पर बिल चुकाने को दिया जाता है। इसके बाद क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो (Credit Utilisation Ratio), क्रेडिट हिस्ट्री की लंबाई, और विभिन्न लोन/क्रेडिट का मिक्स देखा जाता है।
छोटे UPI पेमेंट से कैसे बनता है बेहतर क्रेडिट स्कोर-
ZET के को-फाउंडर मनीष शरा के अनुसार, अगर आप हर महीने अपना पूरा बिल समय पर चुकाते हैं, तो छोटे UPI पेमेंट भी आपके क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर न चुकाने पर गिर सकता है क्रेडिट स्कोर-
हालांकि, अगर छोटे-छोटे खर्च मिलकर बड़े बिल में बदल जाएं और आप उसका पूरा भुगतान समय पर न कर पाएं, तो आपका क्रेडिट स्कोर गिर सकता है। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा खर्च करने पर क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो (Credit Utilization Ratio) बढ़ जाता है, जिसे लेंडर्स नकारात्मक संकेत के रूप में देखते हैं।
सावधानी भी है जरूरी-
UPI से पेमेंट करना इतना आसान हो गया है कि कई बार लोग अपनी तय लिमिट से ज्यादा खर्च कर बैठते हैं। इसी वजह से एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि-
अपनी कुल क्रेडिट लिमिट (credit limit) का 30% से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
सिर्फ इसलिए खर्च न करें क्योंकि ‘स्कैन करना आसान है’, वरना आप कर्ज के जाल में फंस सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड के हर बिल का पूरा भुगतान समय पर करें। एक भी पेमेंट मिस (payment miss) होने पर महीनों की मेहनत खराब हो सकती है।