Defender गाड़ी खरीदने का है सपना, जान लें कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी, EMI कितनी बनेगी
Defender - लग्जरी कार खरीदने का सपना कई लोगों का होता है और Land Rover Defender इसमें खास जगह रखती है। दमदार लुक और ऑफ-रोड क्षमता के साथ यह स्टेटस सिंबल भी मानी जाती है। लेकिन इसे खरीदने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए और EMI का बोझ कितना पड़ेगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (Defender) लग्जरी कारों की दुनिया में लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) ऐसा नाम है, जो अपनी जबरदस्त मजबूती के साथ-साथ स्टेटस सिंबल के तौर पर भी पहचानी जाती है। आज के दौर में लगभग हर कार प्रेमी का सपना होता है कि उसके गैराज में एक डिफेंडर खड़ी हो। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस दमदार डिफेंडर को खरीदने के लिए आपकी जेब कितनी मजबूत होनी चाहिए?
अक्सर लोग सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत देखकर फैसला कर लेते हैं, जबकि डिफेंडर जैसी लग्जरी ऑफ-रोड कार (Luxury off-road car) के मामले में खर्च का हिसाब थोड़ा अलग होता है। आइए जानते हैं कि इसे खरीदने के लिए आपकी मासिक सैलरी कितनी होनी चाहिए।
डिफेंडर की कीमत और खरीद का शुरुआती गणित-
भारत में Land Rover Defender की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹97 लाख से शुरू होकर ₹2.30 करोड़ (Defender 130) तक जाती है। अगर इसके सबसे लोकप्रिय मॉडल Defender 110 की बात करें, तो ऑन-रोड कीमत बढ़कर लगभग ₹1.15 करोड़ से ₹1.25 करोड़ तक पहुंच जाती है। लग्जरी कारों को लेकर फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स (financial experts) की राय है कि किसी भी व्यक्ति की कार की कीमत उसकी सालाना आय के 50% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, ताकि फाइनेंशियल बैलेंस बना रहे।
EMI का पूरा हिसाब-किताब-
मान लीजिए आप ₹1.20 करोड़ की डिफेंडर खरीदने जा रहे हैं।
डाउनपेमेंट: अगर आप 20% यानी ₹24 लाख का डाउनपेमेंट करते हैं।
लोन राशि: बाकी बचे ₹96 लाख का आप लोन लेते हैं।
ब्याज दर और समय: 9% की ब्याज दर पर यदि आप 5 साल (60 महीने) के लिए लोन लेते हैं।
इस स्थिति में आपकी मासिक किस्त (EMI) लगभग ₹2,00,000 के आसपास बनेगी। यानी सिर्फ कार की किस्त चुकाने के लिए ही आपके पास मोटी रकम होनी चाहिए।
इतनी होनी चाहिए आपकी सैलरी-
बैंक और फाइनेंशियल एडवाइजर (Banks and Financial Advisors) आमतौर पर 50/30/20 नियम को फॉलो करने की सलाह देते हैं। इस नियम के अनुसार, आपकी कार की EMI आपकी इन-हैंड सैलरी के 15% से 20% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उदाहरण के तौर पर, अगर आपकी कार की EMI ₹2 लाख है, तो आपकी मासिक इन-हैंड आय कम से कम ₹8 लाख से ₹10 लाख के बीच होनी चाहिए। वहीं, अगर आप बिजनेस करते हैं, तो आपका सालाना टर्नओवर (annual turnover) और मुनाफा इतना मजबूत होना चाहिए कि कार की EMI आपकी लाइफस्टाइल पर अतिरिक्त बोझ न बने।
सिर्फ EMI नहीं, मेंटेनेंस का खर्च भी पड़ेगा भारी-
डिफेंडर खरीदना जितना बड़ा फैसला है, उसे मेंटेन करना उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी। इसकी एक सामान्य सर्विस पर करीब ₹60,000 से ₹1 लाख तक का खर्च आ सकता है। वहीं, सालाना इंश्योरेंस प्रीमियम (insurance premium) भी लगभग ₹3 लाख से ₹5 लाख तक जाता है। इसके अलावा 6-9 kmpl के माइलेज के चलते फ्यूल पर होने वाला खर्च भी काफी ज्यादा रहता है।