FD Scheme : बैंक एफडी में निवेश करने की है योजना, पहले जान लें टॉप बैंकों की ब्याज दरें
HR Breaking News (FD Scheme) आज के समय में भी लोगों का भरोसा बैंक एफडी में निवेश पर इसलिए बना है, क्योंकि बैंक एफडी (FD Scheme) में इन्वेस्टर्स को सुरक्षित और फिक्स्ड रिटर्न मिलता है। अगर आप भी इन दिनों बैंक एफडी में इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मार्च 2026 में टॉप बैंकों की ब्याज दरों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
SBI बैंक की एफडी में करें निवेश
अगर बात करें देश के बड़े सरकारी बैंक SBI की तो इस बैंक में ग्राहकों को अलग अलग अवधि वाली कई एफडी का लाभ दिया जाता है, जिसकी ब्याज दरें ऐसे हैं। SBI बैंक (SBI FD Interest Rate) में 1 साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है और 2 साल की एफडी पर 6.45 प्रतिशत, 3 साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत, 4 साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत, 5 साल की एफडी पर 6.05 प्रतिशत व 10 साल की एफडी पर 6.05 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
PNB बैंक की एफडी की ब्याज दरें
वहीं, PNB बैंक की ओर से भी ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाली एफडी (PNB Bank FD Interest Rates) ऑफर की जाती है। इस बैंक में 1 साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत, 2 साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत 3 साल की बैंक एफडी पर 6.30 प्रतिशत, 4 साल की बैंक एफडी पर 6.10 प्रतिशत, 5 साल की बैंक एफडी पर 6.10 प्रतिशत, 10 साल की बैं एफडी पर 6 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
BOB बैंक में एफडी ब्याज दरें
BOB बैंक में एफडी ब्याज दरों (FD Interest Rates in BOB Bank) की बात करें तो यहां पर ग्राहकों को अलग अलग अवधि वाली कई एफडी का फायदा मिलता है. BOB बैंक में 1 साल की एफडी पर निवेश करने पर 6.10 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिलता है और 2 साल की बैंक एफडी पर 6.25 प्रतिशत, 3 साल की बैंक एफडी पर 6.25 प्रतिशत, 4 साल की बैंक एफडी पर 6.30 प्रतिशत, 5 साल की बैंक एफडी में निवेश करने पर 6.30 प्रतिशत ब्याज, 10 साल की एफडी पर 6 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिलता है।
यूनियन बैंक की एफडी ब्याज दरें
इसके साथ ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank FD Interest Rates) की ओर से ग्राहकों को अलग अलग अवधि वाली एफडी ऑफर की जाती है. यूनियन बैंक में 1 साल के निवेश पर ग्राहकों को 6.30 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिलता है और 2 साल के निवेश पर 6.30 प्रतिशत, 3 साल के एफडी निवेश पर 6.25 प्रतिशत, 4 साल की बैंक एफडी पर 6 प्रतिशत, 5 साल के एफडी इन्वेस्टमेंट पर 6 प्रतिशत व 10 साल की एफडी पर 6 प्रतिशत ब्याज का फायदा (FD Best Schemes) मिलता है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र एफडी की दरें
आप चाहे तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra FD Rates) में भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। यहां पर आप अलग अलग अवधि वाली एफडी में इन्वेस्ट कर सकते हैं. इस बैंक की एफडी में निवेश करने पर 1 साल की एफडी पर 6.20 प्रतिशत, 2 साल की बैंक एफउी पर 6.15 प्रतिशत, 3 साल की बैंक एफडी पर 5.25 प्रतिशत, 4 साल के बैंक एफडी में इन्वेस्टमेंट पर 5 प्रतिशत व 5 साल के इन्वेस्टमेंट पर 5 प्रतिशत, 10 साल के बैंक इन्वेस्टमेंट पर 5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।