February Bank Holidays : फरवरी महीने में इतने दिन रहेगी बैंकों का अवकाश, RBI ने जारी की लिस्ट
HR Breaking News : (RBI Updates) किसी भी काम के लिए बैंक में जाने से पहले हमें उसकी छुट्टियों की लिस्ट को जरूर चेक कर लेना चाहिए। जनवरी का महीना खत्म हो चुका है और फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से फरवरी महीने की छुट्टियां(Bank holiday list) की लिस्ट जारी कर दी गई है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं फरवरी महीने में कितने दिन रहेगी बैंकों का अवकाश।
भारत देश में सरकारी अवकाश या फिर त्योहारों के दिन अक्सर बैंकों की छुट्टियां रहती हैं। अभी रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से फरवरी महीना में बैंकों के होने वाले अवकाश की लिस्ट (February Bank Holidays) जारी कर दी गई है। अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आईए जानते हैं फरवरी महीने में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद।
फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
15 फरवरी : 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि और रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, रविवार को सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश होता है, और इस दिन देशभर में बैंक बंद रहते हैं।
18 फरवरी : लोसर त्योहार सिक्किम में बड़े जोश से मनाया जाता है और वह 18 फरवरी को है। इस कारण इस दिन सिक्किम में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे, लेकिन अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
19 फरवरी : 19 फरवरी 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है इस कारण महाराष्ट्र में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
20 फरवरी : मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 20 फरवरी 2026 को राज्य स्थापना दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। 1987 में इसी दिन इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था, इसलिए यह दिन राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
डिजिटल बैंकिंग का उपयोग
बैंक की छुट्टी वाले दिन ऐसा नहीं है कि आप बैंक से जुड़े कोई भी काम (Work related to bank) नहीं कर सकते हैं। आपको बता दे की बैंक छुट्टी वाले दिन इंटरनेट बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग और व्हाट्सएप बैंकिंग जैसी सुविधाएं चलती रहेगी। ऐसे में आप डिजिटल पेमेंट रिचार्ज आदि का करिए डिजिटल बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।