{"vars":{"id": "93802:4123"}}

इस बैंक की FD में 1 लाख रुपये निवेश करने पर मिलेगा 21,879 का फिक्स ब्याज

Fixed Deposit : अगर आप सुरक्षित भविष्य के लिए एफडी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। देश के कई सरकारी और प्राईवेट बैंक एफडी पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। इस समय एक सरकारी बैंक एफडी पर तगड़ा ब्याज दे रहा है। इस बैंक की एफडी (FD Rate) में 1 लाख रुपये निवेश करते हैं तो 21 हजार रुपये से ज्यादा का ब्याज मिलेगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।

 

HR Breaking News - (FD interest rate)। जब बात निवेश करने की आती है तो हर कोई एफडी (FD) में निवेश करने की सोचता है। क्योंकि एफडी में पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और इसपर मिलने वाला ब्याज गारंटीड होता है। अगर आप भी एफडी में पैसा लगाकर कमाई को बढ़ाना चाहते हैं तो मौजूदा समय में एक सरकार बैंक एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है।

यूको बैंक अपने ग्राहकों को एफडी (FD) पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। यहां हम आपको यूको बैंक की एक एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा करने पर मैच्यॉरिटी पर 21,879 रुपये का ब्याज मिलेगा। यूको बैंक (UCO Bank Interest Rate) में आप 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी करवा सकते हैं। यूको बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर 2.90 प्रतिशत से लेकर 7.95 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बता दें कि बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज दे रहा है।

सीनियर सिटीजन को मिल रहा तगड़ा ब्याज -

यूको बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी (FD Rate) स्कीम पर आम ग्राहकों को सबसे अधिक 6.45 प्रतिशत ब्याज दे रहा है वहीं वरिष्ठ नागारिकों को 6.95 प्रतिशत के ब्याज की पेशकश की जा रही है। यूको बैंक अपने रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को 444 दिनों की एफडी स्कीम (Fixed Deposit Interest Rate) पर 7.95 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। बताते चलें कि यूको बैंक अपने रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को 1 साल से कम अवधि वाली एफडी स्कीम पर 1.25 प्रतिशत और 1 साल से अधिक अवधि वाली एफडी स्कीम (FD Interest Rate) पर सामान्य से 1.50 प्रतिशत अधिक ब्याज देता है।

1 लाख निवेश करने पर मिलेगा 21,879 ब्याज -

यदि आप आम ग्राहक हैं और यूको बैंक में 3 साल की एफडी (UCO Bank FD Interest Rate) में 1 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,20,093 रुपये की राशि मिलेगी, जिसमें 20,093 रुपये का फिक्स ब्याज होगा। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और यूको बैंक में 3 साल की एफडी में 1 लाख रुपये लगाते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,21,879 रुपये मिलेंगे, जिसमें 21,879 रुपये का ब्याज है।