Rajasthan में सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट, बाकी राज्यों से भी हो गया सस्ता

Gold Silver Price : अगस्त का आधे से ज्यादा महीना बीत चुका है और अभी भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बात करें राजस्थान की तो यहां दो दिन से सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। राजस्थान में सोने के भाव (gold rate in rajasthan)अन्य राज्यों से सस्ते हो गए  हैं। आइए खबर में जानते हैं कि राजस्थान में सोने का क्या भाव चल रहा है।

 

HR Breaking News : (Rajasthan Gold Price) राजस्थान में गोल्ड की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। आज 21 अगस्त को राजस्थान में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है।

 

राजस्थान में सोने की कीमतों में दो दिनों से भारी गिरावट के चलते यहां सोना अन्य राज्यों से  सस्ता (rajasthan gold rate)हो गया है। ऐसे में यहां आपके लिए सस्ते में सोना खरीदने फायदेमंद हो सकता है। आइए खबर में जानते हैं सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट के बारे में।

 

क्या कह रहे एक्सपर्ट
 

राजस्थान के जयपुर की बात करें तो यहां आज सोने- चांदी (Sone chandi ke bhav)में कमी आई और पिछले दो दिन से इनके भावों में नरमी देखी जा रही थी। हालांकि इससे पहले इनमे तेजी के चलते  ये दोनों धातुएं अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान सोना-चांदी (Gold Prices)की ओर बढ़नेसे सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। उनके मुताबिक आने वाले समय में चांदी की डिमांड सोने की तुलना में और अधिक बढ़ सकती है।

सोना और चांदी के भाव गिरे


जयपुर सर्राफा मार्केट (Jaipur Gold Rate) में आज  24 कैरेट सोने के भाव में बीते दिनों 500 रुपए की गिरावट आई है। आज फिर इसमें 400 रुपए की कमी आई है, जिसके बाद इसके रेट 101,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। वहीं, जेवराती साने के भाव में भी 300 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद इसके भाव भी 95,600 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। 

चांदी के लेटेस्ट रेट


बात करें चांदी के रेट की तो चांदी के भाव (Silver Prices)भी अपने उच्चतम स्तर पर है। वैसे तो इस त्योहारी सीजन में चांदी के भाव एक बार भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं आए है। भले ही आज चांदी की कीमतों में 2000 रुपए की भारी गिरावट आई है, जिसके बाद इसके भाव 1,14,500 रुपए प्रति किलो हो गए हैं।

हल्के गहनों को खूब खरीद रहे लोग


एक्सपर्ट का कहना है कि अभी स्थानीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं (Gold Silver Rate)की डिमांड में गिरावट आई है। लेकिन, अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी निवेशक सोना और चांदी को तवज्जू दे रहे हैं। उनका कहना है कि आगामी दिनों में सोना और चांदी के भावों (Gold Rates Updates) गिरावट दर्ज की जा सकती है।

एक्सपर्ट का कहना है कि इस सीजन सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी दर्ज की गई है और इस दौरान लगातार बढ़ोतरी के बाद आम लोगों ने हल्के गहने को अधिक तवज्जू दिया है। इसके साथ ही सोने के बजाय लोग चांदी की अधिक खरीद कर रहे हैं।