Gold silver rate : आज फिर नीचे आए सोने और चांदी के दाम, चेक करें नई कीमतें

Latest silver or gold price : पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों पर हर किसी की नजरे टिकी हुई है। आज 26 फरवरी के दिन भी सोने और चांदी की कीमतें बदली है। बीतें कल के मुताबिक आज सोने और चांदी के भाव नीचे आए है। आइए खबर में जानते है आज के ताजा सोने और चांदी के भाव।
 

HR Breaking News : (Gold or silver price) पिछले साल से ही सोने और चांदी की कीमतें लगातार ऊपर नीचे हो रही है। आए दिन सोने और चांदी के भाव बदलते रहते हैं। आज फिर वीरवार के दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखा गया है। आइए खबर में जानते हैं आज क्या चल रहे हैं सोने और चांदी के ताजा भाव। 


सोने और चांदी के भाव में हो रहे इस उतार चढ़ाव ने निवेशकों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स की तरफ से कई तरह की भविष्यवाणी की जा रही है। 

 


सोने और चांदी में बड़ी गिरावट


सोने और चांदी की कीमतें फरवरी महीनें की शुरूआत से ही अपने हाई लेवल से नीचे चल रही है। बीतें कल सोने के भाव  1,61,217 रुपए (Gold rate on MCX) प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जोकि आज हल्की गिरावट के बाद सोने के के दाम 1,59,406 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहे है। सोने के भाव आज अपने हाई लेवल प्राइस से 20,594 रुपए नीचे चल रहे है। भलें ही सोने के भाव अपने हाई लेवल प्राइस से नीचे है लेकिन आम आदमी की पहुंच से अभी भी बाहर है।

 


चांदी के भाव की बात करे तो बीते कल MCX पर चांदी 2,68,015 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver rate on MCX) पर ट्रेड़ कर रही थी, वहीं आज 26 फरवरी के दिन चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखी गई है। आज MCX पर चांदी की कीमतें 2,56,997 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही है। चांदी के भाव भी अपने हाई लेवल प्राइस से 1,63,003 रुपए नीचे चल रहे है। 


पिछलें दिनों सोने और चांदी की कीमतों में इतनी तेजी और फिर अचानक आई गिरावट (Gold silver rate down) ने हर किसी को डरा दिया है। ऐसे में लोग सोने चांदी की खरीदारी करने तथा इनमें निवेश करने में डरे हुए है।