{"vars":{"id": "93802:4123"}}

sone chandi ka bhav : सोने और चांदी में भारी गिरावट, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव 

sone chandi ka bhav : त्योहारों का सीजन चल रहा है कुछ दिन में दिवाली आने वाली है और ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज़ है। दरअसल पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है । आज भी सोने और चांदी में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का लाइव रेट 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वही 1 किलो शुद्ध चांदी 1,78,900 प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।

 

HR Breaking News - सोने और चांदी की कीमतों में आई ऐतिहासिक गिरावट अपने सभी को चौंका दिया है। दरअसल त्योहारों के सीजन में कीमती धातुओं की मांग बढ़ने से रेट तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन इस बार उल्टा हो रहा है। त्योहारों का सीजन शुरू होने के बाद से अब तक सोने-चांदी के दाम (gold silver rate) आए दिन कम होते जा रहे हैं। चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 2,42,000 से ज्यादा सस्ती हो गई है। जनवरी 2026 में चांदी 4 लाख 20 हजार रुपये के आसपास कारोबार कर रही थी। एक्सपर्ट का अनुमान है कि आने वाले दिनों में चांदी की कीमतों (chandi ka bhav) में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।


MCX पर सोने चांदी के रेट - 


एमसीएक्स पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (gold live rate) 1,38,419 रुपए है। 1 दिन में सोना 4,225 सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर 1 किलो सो चांदी कीमत 1,78,900 रुपए है। चांदी 1 दिन में 9,382 रुपए सस्ती हुई है।


देश के प्रमुख शहर में सोने-चांदी की कीमत -


पटना
    
24 कैरेट सोने का भाव = ₹1,42,310    

रांची    

24 कैरेट सोने का भाव = ₹1,42,260    

लखनऊ    

24 कैरेट सोने का भाव = ₹1,42,410    

दिल्ली    

24 कैरेट सोने का भाव = ₹1,42,410    

मुंबई    

24 कैरेट सोने का भाव = ₹1,42,260    

पटना    

शुद्ध 1 किलो चांदी की कीमत = ₹2,10,000    


रांची    

शुद्ध 1 किलो चांदी की कीमत = ₹2,10,000    

लखनऊ    

शुद्ध 1 किलो चांदी की कीमत = ₹2,10,000    

दिल्ली
    
शुद्ध 1 किलो चांदी की कीमत = ₹2,10,000    

मुंबई    

आज 1 किलो चांदी की कीमत = ₹2,10,000    


सोने और चांदी में गिरावट की ये है वजह? 

त्योहारों से पहले सोना (gold rate) काफी महंगा हो गया था, इसलिए बड़े निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए अपना सोना बेचना शुरू कर दिया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड मजबूत होने से ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें तेजी से डाउन आई है। रिकॉर्ड महंगे दाम देखकर आम खरीदारों ने दुकानों से फिलहाल सोना खरीदना कम कर दिया है। 


चांदी (chandi ka rate) का बड़ा इस्तेमाल सोलर और इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्टरियों में होता है। वैश्विक मंदी के चलते उद्योगों में इसकी मांग कम हो गई है। शेयर और वायदा बाजार के उतार-चढ़ाव में बड़े ट्रेडर्स ने अचानक चांदी बेचकर बाहर निकल गए हैं जिससे भाव तेजी से गिर गए हैं। सर्राफा बाजार में सोना- चांदी एक-दूसरे के पीछे चलते हैं। सोने के भाव गिरते ही चांदी में भी बिकवाली शुरू हो गई।