{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Sona chandi ka bhav : सोना चांदी के भाव अचानक उल्टी चाल, बहुत बड़ी गिरावट, 2 लाख से नीचे न आ जाए चांद?

Sona chandi ka bhav : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दबाव बना हुआ है। बुधवार शाम को अचानक सोने चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद कहा जाने लगा है कि कहीं चांदी 2 लाख से नीचे न आ जाए? सोना भी काफी गिरावट पर चल रहा है। दोनों ही कीमती धातुओं में अचानक से डीप आया है। चलिए जानते हैं आज सोने चांदी का क्या भाव चल रहा है।
 

HR Breaking News (Sone Chandi ka Bhav hua down) वैश्विक अनिश्चित के बीच सोने चांदी के बाजार में भी गिरावट आई है। जहां एक तरफ शेयर बाजार और अन्य कमोडिटी मार्केट में गिरावट का दौर चल रहा है, वहीं सोने चांदी में भी दबाव निरंतर बना हुआ है। बुधवार की शाम को भी सोने चांदी में बड़ी गिरावट आई है। सोने चांदी में अचानक 1 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। वहीं पिछले कई महीनों के निचले स्तर पर चांदी जा चुकी है।

 


एमसीक्स पर सोने की कीमत (MCX pr Sone ka bhav)


एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज कमोडिटी मार्केट में सोना 148049 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है जो कल के मुकाबले 1711 रुपए कम है जो कि 1% से भी बड़ी गिरावट है। वहीं, अचानक से सोना गिरकर 1 लाख 47 हजा 916 रुपए पर आ गया था जो कि आज का न्यूनतम भाव रहा है। वहीं, सोने का आज का अधिकतम भाव 149936 रुपए रहा है। सोना आज 149596 रुपए पर खुला था, इसके बाद सोने में गिरावट ही देखी जा रही है। वहीं कल सोना 150120 पर बंद हुआ था। 

 

चांदी में 2% के करीब की गिरावट (Chandi ka bhav)


चांदी की कीमत अचानक 2% गिर गई है। फिलहाल चांदी का भाव 222797 रुपए प्रति किलोग्राम चल रहा है जो कल से 4454 रुपए कम है जो कि 1.96% कम दर्ज किया जा रहा है। वहीं चांदी एक बार तो गिरकर 221337 पर चली गई थी जो आज का न्यूनतम भाव रहा है। यह 5:00 बजे के करीब चांदी में गिरावट आई है। शाम को 5:00 बजे अचानक से बड़ी गिरावट देखी गई है। वहीं चांदी का आज का अधिकतम भाव 226208 रुपए रहा है। आज चांदी का ओपनिंग प्राइस 226008 दर्ज किया गया है। वहीं पिछला बंद भाव 227242 रुपए दर्ज किया गया था। 


इंटरनेशनल बाजार में चांदी 3% से ज्यादा गिरी (gold rate in international market)


इंटरनेशनल बाजार में चांदी में लगातार दबाव बना हुआ है। चांदी का भाव इंटरनेशनल बाजार में 59.575 प्रति औंस पर चल रहा है जो 2.014 डॉलर प्रति औंस कल के मुकाबले कम है। यह गिरावट 3.37 प्रतिशत कल से कम है, जबकि आज का चांदी का ओपनिंग प्राइस 61.785 रहा है जो एक बार बढ़ा था और अधिकतम भाव 61.845 पर गया था। वहीं आज का न्यूनतम भाव 59.23 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। कल चांदी 61.589 पर बंद हुई थी। 


इंटरनेशनल मार्केट में सोना 2% से ज्यादा गिरा (International market me gold price)


इंटरनेशनल मार्केट में सोने में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना कल के मुकाबले 94.60 डॉलर गिर चुका है जो कि 2. 26% है। फिलहाल सोने की कीमत 4092.70 डॉलर प्रति औंस चल रही है। सोने का आज का ओपनिंग प्राइस (Sone ka opening bhav) 4195 प्रति औंस रहा है जो कि 2 डॉलर के करीब बढ़कर 4197.80 तक गया था, जिसके बाद फिर गिरावट शुरू हो गई और सोना गिरकर 4091.20 पर भी आ गया था। यानी 100 डॉलर प्रति औंस से भी बड़ी गिरावट रही है। वहीं सोने का पिछला बंद भाव 4187.10 रहा है। 

सराफा बाजार में भी सोने में गिरावट (aaj ka sona bhav)


सराफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। तनिष्क पर 22 कैरेट जेवराती सोने की कीमत में ₹600 की कटौती देखी जा रही है, यह कल 138150 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा था जो ₹600 गिरकर 137550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।