{"vars":{"id": "93802:4123"}}

इंटरनेशनल मार्केट के सोने-चांदी के रेट में उछाल, कल भारतीय बाजार में दिखेगा असर

gold-silver rates : सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल का सिलसिला जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में जहां सोने-चांदी की कीमतों (gold-silver rates) में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव अब भी जारी है। अब इंटरनेशनल मार्केट के सोने-चांदी के रेट में उछाल के बाद अब कल भारतीय बाजार में इसका प्रभाव देखने को मिलने वाला है। खबर में जानिए सोने-चांदी से जुड़े अपडेट के बारे में-
 

HR Breaking News (Gold Rates) त्योहारी सीजन की कुछ ही दिनों में शुरुआत होने वाली है। दिवाली, दशहरा जैसे कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के रेट में बढ़त देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी दिनों में भी सोने-चांदी की कीमतों (Sone chandi ke rate) में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने वाला है। आइए खबर में जानते हैं कि आगामी समय में सोने की भारतीय बाजार और इंटरनेशनल मार्केट में चाल कैसी रहने वाली है।

MCX पर गोल्ड का भाव 


MCX पर आज मार्केट बंद है। बीते दिनों गोल्ड का भाव 147914 रुपए प्रति 10 ग्राम प्रकार पर कारोबार कर रहा था। 1 दिन में एमसीएक्स पर गोल्ड की कीमत में 1.23 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया था। अब तक MCX पर गोल्ड का न्यूनतम भाव (Lowest Gold Price on MCX) 146934 रहा है। वही उच्चतम भाव 148106 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। आज सुबह MCX पर सोना 146950 पर ओपन हुआ है। बीते दिनों यह 146117 पर बंद हुआ था।

 

MCX पर चांदी की कीमतें 


वहीं, MCX पर चांदी की कीमतें (Chandi Ke Rate) उच्चतम भाव के करीब चल रही है। एमसीएक्स पर एक ही दिन में चांदी में 2726 रुपए प्रति किलो ग्राम का उछाल आया है। कारोबार के दौरान चांदी 226432 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। अब तक इसका न्यूनतम भाव 224014 रुपए प्रति किलो और उच्चतम भाव 226896 रुपए प्रति किलो रहा है। सुबह एमसीएक्स पर चांदी 226534 प्रति किलो पर ओपन हुई और बीते दिनों यह 223706 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

 

कॉमेक्स पर सोने का भाव (Comex pe gold rate)


अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्स पर सोने का भाव (Comex par sone ka bhav) 16.00 डॉलर ट्राय औंस की तेजी के साथ 4,218.30 डॉलर ट्राय औंस पर कारोबार कर रहा है। आज 2 अक्टूबर को सुबह कॉमेक्स पर सोने का भाव 4,204.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला है। अब तक इसका उच्चतम भाव 4,222.30 डॉलर प्रति औंस और न्यूनतम भाव 4,162.90 डॅालर ट्राय औंस रहा है।

कॉमेक्स पर चांदी की कीमत (silver rate on comex )


कॉमेक्स पर चांदी की कीमत (silver price on comex) 61.665 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर चांदी में बीते दिनों से 0.82 प्रतिशत की बढ़त हुई है। यानी एक ही दिन में चांदी में 0.515 डॉलर प्रति औंस की तेजी आई है। आज सुबह कॉमेक्स पर चांदी 61.36 डॉलर प्रति औंस पर ओपन हुई है और इसका उच्चतम भाव 61.725 डॉलर प्रति औंस और न्यूनतम भाव 60.53 डॉलर प्रति औंस रहा है। 

24 कैरेट सोने का भाव


24 कैरेट सोने के भाव (24 carat gold rate) की बात करें तो आज 2 अक्टूबर को सोने का भाव 149730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बीते दिनों भी इसके यही भाव चल रहे थे। 30 सितंबर को 24 कैरेट सोना तेजी के साथ 150050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

 22 कैरेट सोने के रेट (22 carat gold price)


22 कैरेट गोल्ड का भाव (22 carat gold rate) 30 सितंबर को जहां 137550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। वहीं, दिनों इसका भाव कम होकर 137250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है और आज भी इसके यही भाव चल रहे हैं।

18 कैरेट गोल्ड का भाव 


18 कैरेट गोल्ड का भाव 30 सितंबर को (18 Carat Gold Rate) 112540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, बीते दिनों इसका भाव 11230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है और आज भी इसके यही भाव चल रहे हैं।