MCX पर फिर महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या चल रहे ताजा भाव
HR Breaking News (Gold Silver Price) सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद एक बार फिर सोने चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है। अब शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप भी सोने-चांदी (Gold Silver Price Today) में इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में और MCX पर सोने-चांदी के भाव क्या चल रहे हैं।
mcx पर सोने की कीमतें
सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price on MCX) में यह तेजी ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट के चलते आई है। आज mcx पर सोने की कीमतों में 2,724 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है और चांदी की कीमत में 6,761 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सोने की कीमतों में यह तेजी कॉमेक्स पर भी दिख रही है।
कितने हुए सोने-चांदी के रेट
MCX पर सोने का भाव 1,47,843 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी की कीमत 2,38,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। बीते दिनों सोना 1,45,119 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,31,589 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुए थे। बीते दिनों चांदी की कीमतों में 6.69 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
इन महानगरों में सोने-चांदी के भाव
दिल्ली (Delhi Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,50,420 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव- 1,37,890 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,12,800 रुपये
मुंबई (mumbai Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव 1,50,270 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,37,740
चेन्नई (Chennai Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव 1,51,630 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,38,990 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव 1,15,840 रुपये
कोलकाता (kolkata Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव 1,50,270 रुपये
22 कैरेट सोने की का भाव 1,37,740 रुपये
बेंगलुरु (Bangluru Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव 1,50,270 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,37,740 रुपये
चांदी के लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी की कीमतों (Chandi Ke Rate) की तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में चांदी के रेट 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं चेन्नई में चांदी के भाव 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर हो गए हैं।