Gold And Silver Rate : आज फिर बदले सोने और चांदी के भाव, चेक करें नए रेट

Gold And Silver Price : देश में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे बदलाव के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। आज 18 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमत में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। आइए खबर में जानते हैं आज 18 मार्च के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर क्या चल रहे है सोने और चांदी के ताजा भाव।
 

HR Breaking News : (Latest Gold And Silver Price) पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। बीते कल भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला था। आज 18 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों (Gold And Silver Price) ने मार्केट में हलचल मचा दी है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतें क्या चल रही है।

 


सोने और चांदी की कीमतें बदलने के पीछे कारण


एक्सपर्ट्स की तरफ से बताया जा रहा है कि सोने और चांदी की बढ़ रही मांग को देखते हुए भी कीमत ऊपर की तरफ जा रही है, डॉलर मजबूत और रुपया कमजोर होने का असर भी सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है।


वही इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से भी सोने और चांदी की कीमतों को सहारा मिल रहा है। क्योकि युद्ध, आर्थिक संकट या राजनीतिक तनाव के समय लोग सुरक्षित निवेश (Safe Investment) के रूप में सोना (Gold price change) खरीदते हैं, जिससे कीमत बढ़ती (Gold price increase) है।

 

 

आज के ताजा रेट


आज MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। एमसीएक्स पर सोने के भाव (Gold Rate on MCX) फिलहाल 1,55,500 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं और चांदी के भाव (Silver Rate on MCX) की बात की जाए तो फिलहाल खबर लिखते वक्त चांदी 2,52,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
इन दिनों भले ही सोने और चांदी के भाव अपने हाई लेवल से काफी ज्यादा नीचे चल रहे हो, लेकिन अभी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर है।