Sona Chandi Rate : 7वें आसमान से आज धड़ाम गिरे सोने-चांदी के रेट, एक दिन में 11500 रुपये की गिरावट
Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी की कीमतों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। सोमवार को दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी के बाद आज मंगलवार को बड़ी गिरावट आई है। एक दिन में सोना और चांदी में 11000 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप सोने व चांदी (Gold Silver Rate) में निवेश करने की सोच रहे हैं या शादी ब्याह के लिए खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - (Gold Silver Price 2026)। सोने और चांदी के भाव में पिछले काफी दिनों से लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रही है। कभी रेट अचानक सातवें आसमान पर जा पहुंचते हैं तो कभी एक झटके में जमीन पर आ गिरते हैं। सोमवार 23 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। चांदी 3 लाख रुपये किलो के करीब पहुंच गई थी। लेकिन आज मंगलवार 24 फरवरी को दोनों कीमती धातुओं में तगड़ी गिरावट आई है। घरेलू वायदा बाजार में सोना 2500 रुपए से ज्यादा और चांदी 10500 रुपए (Gold Silver Price Crash) से ज्यादा सस्ता हो गई है। कमजोर हाजिर मांग और अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी वैश्विक अनिश्चितताओं ने दबाव बनाया।
MCX पर गोल्ड का ताजा भाव -
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर अप्रैल डिलिवरी वाला गोल्ड 2545 रुपए यानी 1.57% सस्ता होकर 1,59,053 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट में 7,750 लॉट का कारोबार हुआ है।
इस दौरान सोने का हाई लेवल 1,61,233 रुपये रहा है और लो लेवल 1,58,720 रुपए (gold rate) रहा है, जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,61,598 रुपए पर बंद हुआ था।
वैश्विक बाजार कॉमेक्स में भी अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स 89 डॉलर यानी 1.71% से गिरकर 5,136 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। एक्सपर्ट के अनुसार, घरेलू हाजिर मांग कमजोर रही है, वहीं अमेरिकी शुल्क बढ़ने की उम्मीद से निवेशक सतर्क दिखे।
MCX पर चांदी का लेटेस्ट रेट -
सोमवार 23 फरवरी को चांदी में तूफानी तेजी देखने को मिली थी। लेकिन आज मंगलवार को चांदी सातवें आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरी। मार्च डिलिवरी वाली चांदी 11,555 रुपए यानी 4.35 फीसदी सस्ती होकर 02,53,778 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई है।
इस दौरान चांदी का हाई लेवल 2,68,130 रुपए और लो लेवल 2,53,499 रुपए (silver rate) रहा है, जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 2,65,333 रुपए पर बंद हुई थी। पिछले दिन के बंद से देखें चांदी ने आज 5345 रुपए तक सस्ती हुई है।
इस वजह से आई सोने चांदी में गिरावट -
कॉमेक्स में चांदी के भाव (Chandi ka Bhav) की बात करें तो यह 1 डॉलर यानी 1.05% महंगी होकर 85 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंची है। बाजार में हलचल तब बढ़ी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले के बाद वैश्विक शुल्क 10% से बढ़ाकर 15% तक करने की चेतावनी दी गई। जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार से 10% शुल्क लागू हो गया है। कुल मिलाकर, सोने में कमजोरी और चांदी (Silver Rate) में हल्की मजबूती दिखी, लेकिन अस्थिरता बनी हुई है। निवेशकों को शॉर्ट टर्म में तेज उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए।