Sona Chandi Bhav : दिल्ली से चेन्नई तक बढ़े सोने के दाम, इतने का हो गया 10 ग्राम गोल्ड

Sona Chandi Bhav : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अब बीते दिनों की गिरावट के बाद एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली समेत अन्य राज्यों में सोने के रेट (Gold Rates) क्या चल रहे हैं, इस बारे में बताने वाले हैं।
 

HR Breaking News (Gold Price) नवंबर का महीना समाप्त होने को है और अभी भी सोने की कीमतों में फेरबदल का दौर जारी है। अब इस वेडिंग सीजन में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है, जिससे सोना (Sone Ka Bhav) खरीददारो को एक बार फिर चिंता सता रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।

 

 

MCX पर सोने-चांदी के भाव


वहीं, आज 28 नवंबर को एमसीएक्स गोल्ड (MCX Gold Price ) 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट के भाव में लगभग 800 रुपये की तेजी आई है, जिसके बाद ये चढ़कर 1,26,283 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट के भाव में तकरीबन 2700 रुपये की तेजी आई है, जिसके बाद चांदी (MCX Silver Price ) 1,65,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। सेशन के दौरान सोने ने 1,25,729 रुपये का इंट्राडे लो बनाया है। वहीं, चांदी ने 1,63,362 रुपये का रिकॉर्ड बनाया है।

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव 


घरेलू सर्राफा बाजार में बीते दिनों सोना (Sone Ke Bhav)  12,7750 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले आज 28 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,8460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 11,7750 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो बीते दिनों 1,7100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव आज 28 नवंबर को 9,6340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जो बीते दिनों 9,5810 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।


कितने बढ़े चांदी के भाव 


बात करें चांदी की तो बीते दिनों के मुकाबले आज चांदी (Silver Price In India) में बंपर तेजी देखी गई है। बीते दिनों जहां चांदी 1,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी, अब इसके भाव बढ़कर 1,76,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी देखा जाए तो एक ही दिन में चांदी में 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखी गई है। जबकि इससे पहले बीते दिनों चांदी (Silver Rates) 4000 रुपये, 26 नवंबर को चांदी में 2000 रुपये और 25 को चांदी में 4000 रुपये की तेजी देखी गई थी। ठीक  ऐसे ही पिछले 4 दिन में चांदी की कीमतों में 13,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त देखी गई है।


दिल्ली में सोने के रेट 


राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rates)  में 24 कैरेट सोने का भाव 12,8610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,7900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 9,6490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

अन्य शहरों में सोने के रेट 


इसके साथ ही चेन्नई (Chennai Gold Prices) में 24 कैरेट सोने के रेट 12,9160 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 11,8400 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 9,8750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में 24 कैरेट सोने का भाव 12,8460 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price)  11,7750 रुपये और 18 कैरेट सोने के रेट 9,6340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।