Gold Loan : कौन सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता गोल्ड लोन, देखें बैंकों की पूरी लिस्ट
Gold Loan : अगर आप गोल्ड लोन लेने की सोच रहे हैं, तो अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना बहुत जरूरी है। कई बैंक और NBFC ग्राहकों को अलग-अलग दरों पर गोल्ड लोन ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में सही बैंक चुनकर आप कम ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं। आइए नीचे खबर में जानते हैं किन बैंकों में सबसे सस्ता गोल्ड लोन मिल रहा है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Loan Interest Rates 2026) आपका क्रेडिट स्कोर खराब होने के बावजूद अगर बैंक आपको लोन देने से इनकार कर रहे हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब एक ऐसा लोन विकल्प मौजूद है, जिसमें सिविल स्कोर की बाध्यता नहीं है। आइए जानते हैं इस लोन के बारे में और जानें बैंक (bank) इसे कितनी ब्याज दर पर उपलब्ध कराता है।
क्रेडिट स्कोर (credit score) खराब होने पर भी आप अपने घर में रखे सोने (गोल्ड) को गिरवी रखाकर आसानी से लोन ले सकते हैं। बैंक और NBFCs कुछ ही घंटों में आपका गोल्ड लोन APPROVE कर देते हैं और रकम सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर देते हैं। गोल्ड लोन की सबसे बड़ी खासियत (biggest feature of gold loan) यह है कि इसकी ब्याज़ दरें अन्य प्रकार के लोन की तुलना में काफी कम होती हैं। आइए जानते हैं कि मार्च 2026 में किन‑किन बैंकों और संस्थाओं से आप सबसे कम ब्याज दर पर गोल्ड लोन ले सकते हैं।
यहां देखिए बैंकों और NBFC के गोल्ड लोन की ब्याज दरें-
बैंक/कंपनी - ब्याज दर - लोन राशि - अवधि - खास बातें
SBI - 9% - ₹20,000 – ₹50 लाख - EMI: 3 साल तक, बुलेट: 3/6/12 महीने EMI और बुलेट दोनों विकल्प
PNB - 9.25% - ₹25 लाख तक - 1 साल EMI, बुलेट, ओवरड्राफ्ट
HDFC बैंक - 9.10% – 19% - ₹25,000 से शुरू - 6 – 42 महीने सोने के मूल्य का 75% तक लोन
ICICI बैंक - 8.75% – 16.75% - ₹2 करोड़ तक - 6 – 36 महीने बड़ी राशि तक लोन
BOI - 8.85% - ₹30 लाख तक - कुछ महीने – 36 महीने सोने के मूल्य का 85% तक लोन
मुथूट फाइनेंस - 10.90% - ₹1 करोड़ तक - 1 साल 22–24 कैरेट सोना गिरवी
मणप्पुरम फाइनेंस - 9.90% - ₹1.5 करोड़ तक - 1 साल सोने के मूल्य का 75% तक लोन
बजाज फिनसर्व - 9.5% – 24% - ₹2 करोड़ तक - अवधि नीति अनुसार 22–24 कैरेट सोना गिरवी
महत्वपूर्ण शर्तें-
अगरा आप गोल्ड लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो केवल ब्याज दर न देखें, बल्कि इन तकनीकी पहलुओं को भी समझें।
LTV (Loan to Value) Ratio: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, लेंडर आपके सोने की कीमत का अधिकतम 75% से 80% तक ही लोन प्रदान कर सकते हैं। यानी अगर आपके सोने का मूल्य ₹1 लाख है, तो आपको अधिकतम ₹75,000 से ₹80,000 तक का लोन मिलेगा।
प्रोसेसिंग फीस: कई बैंक मार्च 2026 में फेस्टिव ऑफर के तहत प्रोसेसिंग फीस (processing fees) माफ कर रहे हैं। सामान्य तौर पर यह लोन राशि का 0.25% से 1% तक होती है।
कौन से प्रकार के सोने पर मिलता है गोल्ड लोन-
गोल्ड लोन केवल 18 कैरेट से 24 कैरेट (Gold Loan only 18 carat to 24 carat) तक के सोने पर ही उपलब्ध होता है। हीरे या अन्य रत्न जड़े गहनों में लोन सिर्फ सोने के वजन के आधार पर ही दिया जाता है। इसके अलावा यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपका सोना बैंक के ‘फायर-प्रूफ’ लॉकर में सुरक्षित रखा गया हो और लोन देने वाली कंपनी उसका बीमा भी कर रही हो।
गोल्ड लोन के लिए जरूरत दस्तावेज-
- आधार कार्ड, पैन कार्ड (PanCard), वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई भी एक।
- आधार कार्ड, बिजली का बिल, राशन कार्ड या पानी का बिल
- 2 से 3 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
- 5 लाख रुपये से अधिक के लोन के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है।
क्यों बन रहा है गोल्ड लोन पहली पसंद-
पहले लोग लोन को केवल पर्सनल लोन, होम लोन (home loan), कार लोन (car loan) या बाइक लोन तक ही सीमित समझते थे, लेकिन अब गोल्ड लोन भी काफी लोकप्रिय हो गया है। पर्सनल लोन की तुलना में गोल्ड लोन के कई फायदे हैं, जिनमें सबसे बड़ा फायदा इसकी कम ब्याज दरें हैं। यह एक सिक्योर्ड लोन (secured loan) है, इसलिए बैंक और NBFCs इसे कम जोखिम वाला मानते हैं और ग्राहकों को सस्ती दरों पर राशि प्रदान करते हैं। मार्च 2026 के अनुसार, कई प्रमुख लेंडर्स 8.25% से 9% वार्षिक ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहे हैं।