Gold Price : सस्ता सोना खरीदने के लिए रहें तैयार, आएगी तगड़ी गिरावट, इतना हो जाएगा 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold-Silver Price : सोने का भाव इस समय सातवें आसमान पर है, इसमें जल्द ही बड़ी गिरावट आने वाली है। अगर आप सोना खरीदने (gold buying tips) का प्लान कर रहे हैं तो सस्ता सोना खरीदने के लिए तैयार रहें। सोने के रेट (sone ka bhav) गिरने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। विशेषज्ञों ने भी इस बारे में अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। गिरावट के बाद जानिये कितना होगा 10 ग्राम गोल्ड का रेट।

 

HR Breaking News - (gold rate today)। 1 लाख प्रति तोला के रेट को पार कर चुके सोने के भाव अब धड़ाम से गिरने वाले हैं। ग्राहकों को सस्ता सोना (24K Gold Price) खरीदने का खास मौका मिलने वाला है। तगड़ी गिरावट के बाद सोना आम आदमी की पहुंच में फिर से आने वाला है। ग्राहकों को कई दिनों से सोने (Gold Price Today) में गिरावट का इंतजार है। फिलहाल तो सोने के रेट ने सबके पसीने छुड़ाए हुए हैं। निकट भविष्य में गिरावट के बाद प्रति तोला सोने के भाव कितने होंगे, आइये जानते हैं इस बारे में खबर में।


12 महीने में सोने ने लगाई ऊंची छलांग-


1 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने ने 30 फीसदी की बढ़ौतरी पाई है। पिछले साल अक्षय तृतीया पर 24 कैरेट सोने का भाव (sona chandi ka bhav) 73 हजार 240 रुपये प्रति तोला था। इस बार लगभग 97000 रुपये (24K Gold Price) प्रति तोला तक पहुंचे सोने के दामों ने सबको चौंका दिया है। निवेशकों को इससे जबरदस्त रिटर्न मिला है। चांदी भी फिलहाल 98 हजार रुपये (Silver Price today) प्रति किलो के करीब ट्रेड कर रही है।

1 दशक पहले इतना था सोने का रेट-


10 साल पहले के सोने के भाव (gold price today) की तुलना आज से करें तो इसमें तीन गुना बढ़ौतरी हुई है। 2014 में अक्षय तृतीया 2014 में सोने का भाव 30,180 रुपये (gold price 1 may) प्रति तोला था, जो अब तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ गया है। 10 साल में इतनी बढ़ौतरी शायद ही पहले कभी हुई हो। अगले 10 साल में ये तीन गुना बढ़े तो 1 तोला सोना 3 लाख के करीब होगा।

इतने गिर सकते हैं सोने के दाम-


विशेषज्ञों के अनुसार 2025 में अब तक सोने का भाव (sone ka rate) तेजी से बढ़ा है। इससे ग्राहकों को तो खरीदारी में यह महंगा पड़ा है लेकिन पहले ही सोने में निवेश कर चुके लोगों को तगड़ा रिटर्न मिला है। इस साल में ही सोने की कीमतों में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी (gold price hike) हुई है।

एक्‍सपर्ट्स के अनुसार अगर बढ़ौतरी का यही सिलसिला जारी रहता है तो 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 15 हजार रुपये तक भी जा सकता है। वहीं गिरावट का दौर आया तो ये 87000 रुपये (gold rate update) प्रति 10 ग्राम हो सकता है यानी सोने में प्रति तोला के हिसाब से 10 हजार रुपये तक की गिरावट आ सकती है।

ये कारण कर सकते हैं कीमतों को प्रभावित-


विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में चीन-अमेरिका के बीच टैरिफ (tarrif war) वार बंद होने से सोने के रेट (gold rate down) गिर सकते हैं। इन दोनों देशों में व्यापारिक गतिविधियों को लेकर समझौता होते ही सोना धड़ाम से गिरेगा। इस समय टैरिफ वार व कई देशों में आंतरिक संघर्ष के कारण ही सोने के रेट (gold price hike) हाई हो रहे हैं। उधर डालर में मजबूती आने से भी सोने के रेट गिर सकते हैं। केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीदारी कम होती है तो भी रेट गिरेंगे।