Sone ki Kimat : जनवरी 2026 तक इतने का हो जाएगा 10 ग्राम सोना, एक्सपर्ट ने बताया कारण
Sone ki Kimat : सोने की कीमतों में इस साल अलग ही प्रकार की तेजी देखने को मिल रही है। भविष्य में सोना और भी तेजी से बढ़ सकता है। इसको लेकर एक रिपोर्ट आई है, जिसके अनुसार बताया गया है कि साल के अंत और जनवरी 2026 तक सोने की कीमत क्या हो जाएगी।
HR Breaking News (Gold Rate Prediction) सोने के दामों इस साल की तेजी से सबको चकित कर दिया है। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो साल 1979 के बाद यह सबसे ज्यादा तेजी का साल है। एक रिपोर्ट सच होती दिखाई दे रही है। इस रिपोर्ट के अनुसार सोने के भविष्य के दाम आज से कई ज्यादा हो सकते हैं।
क्यों बढ़ रहा सोना
सोने में बढ़ौतरी की शुरुआत इस साल नहीं शुरू हुई है। सोना साल 2024 से ही बढ़ना शुरू हो गया था। 2024 के अंत में सोने ने तेजी दिखाई थी। इस तेजी का असर यह हुआ कि सोना (Gold Price News) एक लाख को 2025 के मध्य में ही पार कर गया। सोने के दाम बढ़ने का प्रमुख कारण सोने में ज्यादा निवेश को ही माना जा रहा है। सप्लाई कम डिमांड ज्यादा सोने के दामों को बढ़ा रही है।
अंतरराष्ट्रीय कारणों से बढ़े सोने के दाम
सोने के दामों में बढ़ौतरी (Gold Rate Hike) का प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर की राजनीति है। खात तौर पर अमेरिका की ओर से लिए गए फैसलों ने इंटरनेशनल लेवल पर सोने के दामों को बढ़ाया है। इससे अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों में अनिश्चित्ता आई, जिसके बाद सेफ हेवन (Safe Heaven Gold) के रूप में सोने का प्रचार हुआ और सोने में धड़ल्ले से निवेश होने लगा। सोने में निवेश ने इसके दामों में अमुलचूक बढ़ौतरी की, जिससे यह आम आदमी की पहुंच से दूर हो रहा है।
कितने चल रहे हैं सोने के दाम
सोने के दामों (Gold Rate Update) की वर्तमान की बात करें तो 10 ग्राम सोने के लिए 1 लाख 28 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, ऑल टाइम हाई पर सोना 1 लाख 31 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा चुका है। ऐसे में सोने (Gold) को लेकर बहुत सारी भविष्यवाणियां पूरी होकर उससे कई आगे निकल गई। सोना इस साल के अंत तक एक लाख तक पहुंचने का अनुमान था, परंतु इससे पहले ही सोने ने इस आंकड़े को पार कर लिया।
भविष्य में क्या रहेगी सोने की कीमत
सोने के दामों को लेकर आए अपडेट के अनुसार, भविष्य में सोना (gold rate prediction) एक लाख 38 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से एक लाख 45 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है। गोल्ड मैन के अनुमान के अनुसार सोने के दामों में साल के अंत में कुछ गिरावट के बाद फिर से बढ़ौतरी होने की संभावना है। मुनाफावसूली के चलते सोना थोड़ा बहुत सस्ता हो सकता है।