Gold Price Crash : एक ही दिन में इतना सस्ता हुआ सोना, अब 10 ग्राम के लिए देने होंगे इतने रुपये
HR Breaking News (Gold Price Crash) बीते कुछ दिनों के ताबड़तोड़ उछाल के बाद अब सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सोना (Gold Silver Prices Crash) खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य जगहों पर गोल्ड के दाम क्या चल रहे हैं।
दिल्ली में सोने के भाव (Gold Rate in Delhi)
24 कैरेट सोने के भाव - 1,56,590 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने के भाव - 1,43,550 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने के भाव - 1,17,480 रुपए प्रति 10 ग्राम
मुंबई में गोल्ड के रेट (Gold rates in Mumbai)
24 कैरेट सोने के भाव - 1,56,440 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने के भाव - 1,43,400 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने के भाव - 1,17,330 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में सोने के रेट (Gold rates in Chennai)
24 कैरेट सोने के भाव - 1,57,530 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने के भाव - 1,44,400 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने के भाव - 1,23,500 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में सोने के भाव (Gold Rate in Kolkata)
24 कैरेट सोने के भाव- 1,56,440 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने के भाव- 1,43,400 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने के भाव - 1,17,330 रुपए प्रति 10 ग्राम
MCX पर गोल्ड के भाव
बता दें कि अप्रैल वायदा वाले सोने (MCX gold futures) के भाव में आज 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है और सोना 1.55 के स्तर से नीचे आ गया है। वहीं मार्च एक्सपायरी वाली चांदी की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। आज सुबह सोने के भाव में 1,334 रुपये की गिरावट दिख रही है, जिसके बाद भाव 154,561 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी के दाम (Silver Prices) में 7,162 रुपये की नरमी आई है, जिसके बाद चांदी 237,198 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है।
किन कारणों से गिरे सोने के भाव
एक्सपर्ट का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती (Dollar strengthens in global markets) और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो मुनाफावसूली चल रही है, उसके चलते घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसके साथ ही हाल के हफ्तों में आए उछाल के बाद अब इन्वेस्टर्स ऊंचे दामों पर बिकवाली कर रहे हैं। एक्सपर्ट सलाह दे रहे हैं कि सोने की खरीदारी करने से पहले स्थानीय सर्राफा बाजार से फाइनल रेट जरूर चेक कर लें, क्योंकि इसमें GST और मेकिंग चार्जेस अलग से एड किए जाएंगे।