{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Gold price down : लग गया पता, 6 जुलाई से आएगी सोने में गिरावट, इस दिन तक रहेगी जारी

Gold price down : सोने के दाम निरंतर बढ़ौतरी पर हैं। सोना बढ़कर अपने रिकॉड पर चल रहा है। सोने की रिकॉर्ड बढ़ौतरी पर लगाम लगने की डेट का पता चल गया है। 6 जुलाई के बाद से सोने के दाम गिरने चालु हो जाएंगे। इसके पीछे वाजिफ कारण भी हैं। सोना फिलहाल अपने हाई स्तर पर चल रहा है। 

 

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। मार्केट में सोने ने 16 जून को ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना दिया है। इस दिन एमसीएक्स पर अगस्त के फ्यूचर गोल्ड की कीमत 1 लाख को क्रॉस करके 1 लाख 1 हजार 78 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई।

देशभर के सर्राफा बाजारों में जीएसटी समेत सोने के दाम 1 लाख के ऊपर ही बने हुए हैं। अब सोने के दामों में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। 


सोने से वैश्विक घटनाओं का असर हो रहा कम
 

सोने के दामों (Gold Rate) में निरंतर तेजी जरूर आई है। परंतु, वैश्विक घटना क्रमों का असर अब सोने पर कम होता दिख रहा है। टैरिफ वॉर के दौरान सोने के दाम हाई पर जाकर गिरने शुरू हो गए थे।

अब इजराइल के इरान पर हमले के बाद दाम अचानक से बढ़ने के बाद गिरने शुरू हो चुके हैं। अगर इन कारणों से सोने के दामों को बल नहीं मिल रहा है तो सोने के दाम गिरना लाजमी है। क्योंकि सोने के दाम बढ़ाने का कोई और कारण नहीं दिखता है।

बाजार हो रहे मजबूत
 

देश की आर्थिक स्थितियों को दिखाते हुए विश्वभर के बाजार मजबूत हो रहे हैं। जिससे निवेशकों ने सोने में कुछ हिस्सा रखते हुए जोखिल लेने के लिए बाजारों की ओर लौटना शुरू कर दिया है। वैसे भी सोने में (Gold Rate) भविष्य में ज्यादा तेजी का रुख नहीं दिख रहा है और डबल डिजिट में प्रोफिट की संभावना बहुत कम है। 

सिटी रिसर्च ने बताया कितने गिरेंगे दाम
 

सिटी रिसर्च की एक रिपोर्ट आई है। जिसमें सोने के दामों में निरंतर गिरावट की भविष्यवाणी की गई है। सिटी रिसर्च के अनुसार इंटरनेशनल लेवल पर अलगी तिमाही में सोने के दाम (Gold Rate) 3100 से 3300 डॉलर प्रति औंस रह जाएंगे।

सोने के दाम इतने गिरते हैं तो भारतीय मुद्रा के अनुसार सोने की कीमत 95 हजार के आसपास होगी। वहीं, अगले साल की जून तक सोने के दाम गिरकर 2500 से 2700 डॉलर प्रति औंस तक आ जाएंगे यानी की सोने की कीमत 77 से 80 हजार के बीच होगी। 

6 जुलाई के बाद गिरेंगे सोने के दाम
 

देश में सोने के दाम विवाह शादियों और त्योहारों पर भी निर्भर करते हैं। सोने के दाम (Gold Rate) विवाह शादी की सीजन में बढ़ जाते हैं। परंतु, 6 जुलाई को देवयशन एकादसी के बाद मांगलिक कार्य रूक जाएंगे।

यह रोक 1 नवंबर देवउठनी एकादशी तक जारी रहेगी। ऐसे में चार महीने तक देश में सोने की मांग गिरने से सोने चांदी के दाम काफी गिर सकते हैं।