Gold Price : सोने और चांदी की कीमतों ने रचा नया कीर्तिमान, साल 2026 तक इतने में मिलेगा 1 तोला

Gold Price :सोने चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी देखी जा रही है। सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। अब हाल ही में सोने को लेकर आंकड़े सामने आए हैं, जिसके तहत आगामी वर्ष 2026 में सेाने की कीमतों में बंपर उछाल आ सकता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

 

HR Breaking News (Gold Price) सोने की कीमतों में बढ़ती तेजी अब रूकने का नाम नहीं ले रही है। अब दिसंबर का महीना बीतने को है और सोने की कीमतों में तेजी का दौर जा रही है। एक्सपर्ट ने अनुमान जताया है कि आगामी साल में सोने की कीमतों (Gold Silver Rate) में तेजी बरकरार रहने वाली हैं। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि 2026 में सोने के दाम कहां तक पहुंच सकते हैं। 

 

 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 
 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव (Gold rate in international market) 4,525.96 डॉलर प्रति औंस के आस-पास कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही चांदी का हाजिर भाव 72.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, घरेलू मार्केट में 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate)  1,27,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 18 गोल्ड का भाव 1,04,210 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,04,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चांदी के लेटेस्ट रेट 
 

बात करें चांदी की कीमतों की तो दिल्ली (Delhi Silver Prices)  में आज एक किलो चांदी की कीमत 2,45,100 रुपये के आस-पास चल रही है और दिल्ली के साथ ही मुंबई, कोलकाता और भोपाल में चांदी 2,44,100 रुपये एक किलो पर बिक रही है। वहीं, चेन्नई में चांदी के दाम 2,45,100 रुपये के आस-पास चल रहे हैं।

दिल्ली समेत इन राज्यों में गोल्ड के भाव 
 

राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली (Delhi Gold Rates) में आज 26 दिसंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास हो गई है। इसके साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास आ गया है। भोपाल में 18 कैरेट सोने का भाव 1,04,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 24 कैरेट सोने के रेट (24 carat gold rates) 1,39,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास चल रहे हैं।

इन कारणों से बढ़ रहे सोने के दाम 
 

कई कारणों के चलते सोने की कीमतों (Sone Ke Rates) में तेजी देखने को मिल रही है। इन कारणों में अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ता तनाव शामिल है और फेड रेट कट की बढ़ती उम्मीदों के चलते सोने में तेजी देखी जा रही है। इस वजह से इन्वेस्टर्स सोने-चांदी में इन्वेस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही चांदी की इंडस्ट्रीयल डिमांड बढ़ने और सप्लाई कम होने के चलते भी सोने की कीमतों (Gold Prices Hike) में इजाफा हो रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगले साल यानी 2026 तक सोने की कीमत 4,900 डॉलर प्रति औंस के आस-पास हो सकती है।