Gold Price : ऑल टाइम हाई से इतने नीचे आया सोना, अब 10 ग्राम के लिए देने होंगे इतने रुपये

Gold Price : बीते कुछ समय में सोने की कीमतों में खूब तेजी देखी गई है। इस ताबड़तोड़ तेजी के चलते सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था, लेकिन अब कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोना ऑल टाइम हाई से नीचे आ गया है। अगर आप भी हाल-फिलहाल में सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं  तो आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट (Rate of 10 grams) क्या चल रहे हैं।

 

HR Breaking News (Gold Price) सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब इन दिनों सोने की कीमतों  में गिरावट देखने को मिल रही है। अब इस गिरावट के बाद सोना ऑल टाइम हाई से नीचे आ गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट यही कह रही है कि आगामी समय में सोने की कीमतों  (Gold Silver Rate) में  बंपर उछाल देखने को मिल सकता है। आइए खबर में जानते हैं कि अब सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के लिए कितने रुपये देने होंगे।

 

 

MCX पर सोने का भाव 


ग्लोबल और घरेलू कमोडिटी बाजार में आज 16 मार्च 2026 में सोने की कीमतों (Gold Silver Rate Today) में गिरावट देखी गई है। आज 16 मार्च को कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बाद भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी लौटते दिख रही। MCX पर सोने का भाव (Gold Rate on MCX) 1,56,901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी की कीमत 2,55,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।

कितने गिरे सोने-चांदी के भाव 


mcx पर आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत (Gold Rate Updates) 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी और चांदी का भाव 259249 रुपये प्रति किलो ग्राम क्लोज हुआ  था। आज 16  मार्च   को सोने में 1,499 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 3,649 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

अगर ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से गिरावट को देखें तो सोने चांदी की गिरावट की तो सोने में 23,099 रुपये की गिरावट आई है और चांदी  की कीमतों  में 164,400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 29 जनवरी 2026 को सोने की कीमत (Gold Price 2026) 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी और चांदी की कीमत 4,20,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

दिल्ली में सोने के भाव 


राजधानी दिल्ली में सोने के भाव (Gold Rate in Delhi) की बात करें तो राजधानी में 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,46,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी की कीमत (Chandi Ke Rate)  2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

अभी तो मिडिल ईस्ट में जो तनाव(tension in middle east) चल रहा है, उस वजह से मैक्रोइकोनॉमिक फैक्टर का सोने चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ke Rate)  पर भार बढ़ रहा है। हालांकि कमोडिटी बाजार के एक्सपर्ट के अनुसार आगामी समय में सोने चांदी के कीमतों में रिकवरी देखने का मिल सकती है। एक्सपर्ट  का कहना है कि  साल 2026 में चांदी की कीमत 200 डॉलर तक पहुंच सकती है।