Gold Price : 4 दिन की गिरावट के बाद सोने के पैर फिर मजबूत, जानें कितनी बढ़ गई गोल्ड की कीमत
Gold Price : लगातार गिरावट की ढलान पर चल रहा सोना अब चमकने लगा है। चार दिन की गिरावट के बाद सोने ने एक बार फिर अपने पैरों को मजबूत कर लिया है। सोने की कीमतों में अच्छी खासी बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। इंटरनेशनल मार्केट हो या सर्राफा बाजार, हर जगह सोने की कीमतें बढ़ी (Gold Price Updates) हुई नजर आ रही हैं।
HR Breaking News : (Gold Price) सोने की कीमतों को लेकर इन दिनों सर्राफा बाजार में खूब हलचल देखने को मिल रही है। कभी एक ही दिन में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आ रही है तो कभी अचानक तेजी देखी जा रही है। वहीं, एकदम से सोने (Gold-Silver Price) में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। चलिए जानते हैं आर्टिकल में आज के सोने के दाम
Comex में सोने क भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex gold rate) में सोने के भाव में आज 0.82 प्रतिशत का उछाल आया है, जिससे यह 4,806 डॉलर पर पहुंच गया है। सोने की कीमतों में 39.20 डॉलर की तेजी देखी गई है। आज का सोने का ओपन प्राइस 4,769.30 डॉलर प्रति औंस था। अब सोने का अधिकतम प्वाइंट 4,820.40 डॉलर प्रति औंस हो गया है। सोने का न्यूनतम भाव 4,767.60 डॉलर प्रति औंस तो पिदले बंद भाव 4,767.40 डॉलर प्रति औंस रहा है।
कितने में मिल रहा 24 कैरेट गोल्ड
बात करें 24 कैरेट गोल्ड की तो आज चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड के भाव (24 carat gold rates) 1,53,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और राजधानी दिल्ली मे 24 गोल्ड का भाव 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव (24 Gold Rate in Mumbai) 1,52,450 रुपये, अहमदाबाद में सोने का भाव 1,52,500 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर मौजूद है।
22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट
वहीं, 22 कैरेट सोने की बात करें तो देशभर में 22 कैरेट गोल्ड (22 carat gold Rate) 1,39,740 से 1,40,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मौजूद है। 18 कैरेट सोने का भाव 114330 रुपये से 11,7290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। सोने के साथ ही आज चांदी में हल्की तेजी देखने को मिली है। बीते दिनों जहां 1 किलो चांदी 2,36,981 रुपये पर ट्रेड कर रही थी, वहीं आज इसमें मामूली सुधार हुआ है।
किन कारणों से बढ़े सोने के दाम
अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमति भले ही बनी हो, लेकिन बाजार को डर है कि यह समझौता कभी भी टूट सकता है। जब भी भू-राजनीतिक तनाव में बढ़ौतरी होती है तो इन्वेस्टर्स सुरक्षित निवेश के लिए सोने को बेहतर मानते हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार जब तक पश्चिम एशिया के हालात सामान्य नहीं होंगे, तब तक सर्राफा बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी। माना जा रहा है कि सोने के लिए अगला बड़ा रेजिस्टेंस लेवल (Resistance Levels for Gold) 4,850 हो सकता है।
कॉमेक्स पर चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। आज चांदी बढ़कर 77.805 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। चांदी की कीमत 2.14 डॉलर प्रति औंस यानी 2.83% बढ़ी है। आज का चांदी का ओपन प्राइस 75.655 डॉलर प्रति औंस था। यह बढ़कर 78.285 डॉलर प्रति औंस पर गया। वहीं, इसका दिन का न्यूनतम भाव 75.605 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का पिछला बंद भाव 75.665 डॉलर प्रति औंस था।