gold price : सोने के भाव में गिरावट जारी, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट
HR Breaking News : (sone ka taja bhav) : सोने और चांदी के भाव को लेकर बाजार मे काफी हलचल मची हुई है। कई दिन हाई रेंज पर चलने के बाद अब फिर इसकी कीमतें जमीन पर आने लगी है। आज मार्च महीनें के पहले दिन भी इसकी नई कीमतें जारी हुई है। जिससे खरीदारों को काफी राहत मिली है। अगर आप भी सोने और चांदी से बने जेवरात खरीदना चाहते है तो आइए जानते है 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट।
सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत (latest gold price) 81,350 रुपए और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 85,470 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी प्रति किलो 1,05,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी।
हाल ही में सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने हमें बताया कि सोना व चांदी के भाव में गिरावट (gold and silver prices) देखी जा रही है। प्रति किलो चांदी के भाव में 1000 रुपए की गिरावट आई है। आज चांदी प्रति किलो 1,05,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल (शुक्रवार) शाम तक चांदी 1,06,000 रुपए की दर से बेची गई थी।
गोल्ड की कीमतों आई जमीन पर (gold rate today)
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य ने बताया है कि 22 व 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 81,850 रुपए बिका। आज इसकी कीमत 81,350 रुपए तय की गई है यानी दाम में 500 रुपए की गिरावट है।
वहीं, बीते कल को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 85,940 रुपए के भाव से खरीदा। आज इसकी कीमत 85,470 रुपए तय की गई है यानी भाव में 470 रुपए की कमी है।
सोने की खरीदारी करते वक्त रखे इन बातों का ध्यान- (gold buying tips)
सोने की कीमतें काफी महंगी होती है इसलिए इसकी खरीदारी करते वक्त कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहली बात कभी भी इसकी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। दुसरी बात हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।