Gold Price : सोने में आई तगड़ी गिरावट, अब इतने में मिल रहा 24, 22, 18 कैरैट गोल्ड
Gold Price :वेडिंग सीजन में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी की कीमत में इस गिरावट से खरीददारो को काफी राहत मिली है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Gold Silver Price) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में इन दिनों गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
HR Breaking News (Gold Price) सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अब बीते कुछ दिनों की तेजी के बाद अब सोने की कीमतों (Gold Prices ) में गिरावट देखी जा रही है। आज 18 नवंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखी गई है।अभी आपके पास सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
इन महानगरों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट
बात करें 24 कैरेट गोल्ड की तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (mumbai gold rate) में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,3660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है और 22 कैरेट सोने का भाव आज 11,3350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई के अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर और भुवनेश्वर जैसे शहरों में भी इसी के आस-पास दाम चल रहे हैं।
दिल्ली समेत इन शहरों में सोने के भाव
देश की आर्थिक राजधानी दिल्ली (delhi gold prices)में आज 24 और 22 कैरेट सोने के भाव 12,3810 रुपये और 11,3500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम, त्रिची में 24 कैरेट सोने के भाव 12,4370 रुपये है और 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 11,4000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। इसके साथ ही वडोदरा, अहमदाबाद और राजकोट में 24 कैरेट,22 कैरेट सोने का भाव 12,3710 रुपये और 11,3400 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
कितने कम हुए चांदी के रेट
सोने-चांदी दोनों की कीमतों (Sone Chandi Ke Rate) में आज गिरावट देखी गई है।देशभर में आज चांदी के रेट 162 रुपये प्रति ग्राम और 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। बीते दिनों के मुकाबले ये 5 रुपये और 5,000 रुपये कम हुई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु,पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद में भी चांदी के रेट (Silver Prices) 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। इसके साथ ही चेन्नई, हैदराबाद और केरल में चांदी 1,70,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।