Gold Price : सोने में आई गिरावट, चांदी ने लगाई छलांग, जानिये आज का ताजा रेट
HR Breaking News - (Today Gold Price)। सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातुएं होती है। सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल जाता है। आज सोने की कीमतों में गिरावट (Gold price fall) दर्ज की जा रही है। हालांकि चांदी की कीमतों में आज तेजी का दौर जारी है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के बीच मिश्रित प्रतिक्रिया देखी जा रही है। आज बाजार में सोने की कीमते कमजोर पड़ती नजर आ रही है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
सोने चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर जारी-
सोने और चांदी की कीमतों में आज बदलाव का दौर जारी है। पिछले दो दिनों से दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में मिलजुला प्रभाव देखा जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं आज सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) देखी जा रही है। चांदी के भाव में उछाल देखा जा रहा है।
कीमती धातुओं की ओर बढ़ा निवेशकों का रुझान-
गोल्ड एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से सोना और चांदी (Gold Silver price) के भाव अपने उच्चतम स्तर पर बने हुए हैं। वैश्विक आर्थिक हालातों की अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ने की वजह से सर्राफा बाजार में सोना-चांदी (Gold Silver Rate Today) की कीमतें में कभी उछल तो कभी कमी देखी जा रही है।
चांदी की लगातार बढ़ रही है मांग-
एक्सपर्ट्स ने बताया कि आने वाले दिनों में भी सोने के मुकाबले चांदी की मांग (Demand of silver) लगातार बढ़ती नजर आ रही है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी कर दिया है। आज सिर्फ सोना और चांदी दोनों के भावों में बदलाव आया है। अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट (Gold price in Jaipur) से सोना और चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट (Gold price fall) और चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। शुद्ध सोने की कीमत कल 300 बढ़े थी। इसके बाद आज इसमें 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद आज इसके भाव 100,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए है। इसके अलावा जेवराती सोने (22K gold rate) की कीमतों में भी आज 100 रुपए का ही गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में इसके भाव भी 94,100 रुपए प्रति दस ग्राम बने हुए है।
आज इस रेट मिल रही है चांदी-
इसके अलावा, चांदी का भाव (Silver price) अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर चल रहा है। इस सीजन चांदी की कीमत भी एक बार भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं आई है। पिछले दो दिन से लगातार इसकी कीमते एक ही जगह पर स्थिर रहने के बाद आज इसके भावों में उछाल दर्ज किया गया है। आज इसमें 700 रुपए की बढ़ोतरी (Silver price Hike) दर्ज की गई है। इसके बाद इसके भाव अब 1,16,700 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए है।
सावन की वजह से नहीं बिक रहा सोना-
एक्सपर्ट्स ने बताया कि सोने-चांदी (Silver price today) में ऐतिहासिक तेजी ने व्यापारियों को भले राहत दी हो, हालांकि सावन के माह में शादी-विवाह के कार्यक्रम न होने और आमजन की जेब पर बढ़ते दबाव ने बाजार की रौनक छीन ली गई है। इस बार सावन की वजह से खरीदार नहीं आ रहे हैं। लोग अभी निवेश (Gold Investment) से बच रहे हैं, क्योंकि हर दिन रेट नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। जहां कुछ निवेशक इस तेजी को मुनाफे में बदलने के लिए अपने पुराने जेवरों को बेच रहे हैं तो वहीं नए निवेशक फिलहाल इंतजार कर रहे है।