Gold Price : ढलान पर आए सोने के दाम, दिल्ली से लेकर मुंबई तक के नए रेट हुए जारी
Gold Price :सोने की कीमतों में कुछ ही समय में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां बीते दिनों सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। वहीं, अब सोने की कीमतों में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Sone Ka Bhav) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 10 ग्राम सेाना कितने में मिल रहा है।
HR Breaking News (Gold Price) सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल का दौर जारी है। अब एक बार फिर इस वेडिंग सीजन में सेाने कीकीमतों में गिरावट देखी गई है। अब इन दिनों आपके पास सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। अगर आप आज सोना (Gold Rates) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
एमसीएक्स पर गोल्ड-सिल्वर के भाव
एमसीएक्स गोल्ड 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट के भाव (MCX Gold Price) 600 रुपये कम होकर 1,25,351 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट के रेट में तकरीबन 1000 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद ये 1,60,262 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे पर ट्रेड कर रहा है। सेशन के दौरान सोने की कीमतों ने 1,25,727 रुपये का इंट्राडे हाई रिकॉर्ड बनाया है। जबकि चांदी (MCX Silver Price) ने 1,61,241 रुपये का इंट्राडे हाई बनाया।
क्या रहें चांदी के भाव
बात करें चांदी के भाव (Silver Price In India) की तो सर्राफा बाजार में बीते दिनों चांदी की कीमतों में बंपर तेजी देखी गई है। ऐसे में बीते दिनों के मुकाबले 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम से चांदी बढ़कर आज चांदी का भाव 1,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है। यानी चांदी की कीमतें (Silver Prices) 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
दिल्ली समेत अन्य राज्यों में सोने के भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 12,7900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट सोने के रेट 11,7250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत (18 carat gold price) 9,5960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेची जा रही है।
बात करें चेन्नई की तो चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 12,8400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट सोने के रेट 11,7700 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत (18 carat gold price) 9,8150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
इसके साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में 24 कैरेट सोने का भाव की कीमत 12,7750 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,7100 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 9,5810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।