Gold Price : एक बार फिर चढ़ा सोना, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम
HR Breaking News (Gold Price) जहां बीते दिनों सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, आज 25 मार्च 2026 को सोनें-चांदी की कीमतों (Gold Price Hike)में जोरदार रिकवरी दर्ज की गई है। अब एक बार फिर सोना नई ऊचाईयों पर पहुंचता नजर आ रहा है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि किन कारणों के चलते सोने की कीमतों में तेजी आ रही है और सोने के रेट क्या चल रहे हैं।
कितना आया सोने-चांदी में उछाल
MCX में आज 25 मार्च (25 March Gold Silver Price) को बीते दिनों की बिकवाली के बाद इन्वेस्टर्स ने निचले स्तरों पर जमकर खरीदारी की है, जिससे कीमतें फिर नई ऊचाईयों पर पहुंच रही हैं। बीते दिनों की गिरावट के बाद आज फिर सोने में उछाल आया है। चांदी में 12000 रुपये और सोने में 5000 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है।
सोने की कीमतों में हुई जोरदार रिकवरी
बता दें कि 02 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाले सोने के वायदा भाव (Gold Rate Today) में आज 5,365 रुपये की बढ़ौतरी देखी गई है। वहीं, सोने का भाव (gold price) अब 1,44,277 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि बीते दिनों यह 1.37 रुपये लाख के पास बना हुआ था।
चांदी की कीमतों पर बंपर मुनाफा
बात करें चांदी (Silver Price Today) की तो चांदी के इन्वेस्टर्स के लिए आज का दिन बंपर मुनाफा लेकर आया है। 05 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमतों (silver prices) में आज 12,088 रुपये की तेजी आई है, जिसके बाद भाव बढ़कर 2,36,029 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। एक ही दिन में आई चांदी में यह तेजी सबसे बड़ी तेजी में से एक है।
अचानक से क्यों बढ़े सोने के दाम
बाजार जानकारों का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ke Rate) में तीन कारणों के चलते ये उछाल आया है। बीते दिनों की भारी गिरावट के बाद इन्वेस्टर्स ने इसे खरीदारी का सुनहरा मौका माना है। अभी भले ही ट्रम्प ने युद्ध रोकने को लेकर कहा है, लेकिन जमीन पर तनाव बरकरार रहने से सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोने (Sone Ke Bhav) की डिमांड बढ़ी है। इसके साथ ही जिन ट्रेडर्स ने कल बिकवाली की थी, आज उन्होंने ऊंचे भावों पर अपनी पोजीशन कवर की है।