Gold Price : अचानक से बढ़े सोने के दाम, अब इतने में मिल रहा 24k, 22k, 18k गोल्ड

Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल का दौर जारी है। अब बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद अचानक से सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। अगर आप भी इन दिनों सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि देशभर में 24k, 22k 18k गोल्ड के रेट (Gold Price Hike) क्या चल रहे हैं।
 

HR Breaking News (Gold Price) अब कुछ ही दिनों में नवरात्री का त्योहार शुरू होने वाला है। ऐसे  में नवरात्री से पहले ही सोने की कीमतों में खूब तेजी देखी गई है। आज  17 मार्च को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों (Gold Prices Today) में तेजी देखने को मिली है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में सोने-चांदी के रेट क्या चल रहे हैं।


कितने में मिल रहा प्रति ग्राम सोना 


देशभर में आज 17 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 15,862 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो बीते दिनों से 120 रुपये ज्यादा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 14,540 रुपये प्रति ग्राम है, जो बीते दिनों की कीमत से 110 रुपये ज्यादा है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 11,897 रुपये प्रति ग्राम है, जो बीते दिनों की कीमत से 90 रुपये अधिक है। 

10 ग्राम सोने के रेट 


10 ग्राम सोने के भाव  (10 gram gold price) की बात करें तो देशभर में आज 24 कैरेट सोने का भाव (24k gold rate) 15,8620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव (22k gold rate)14,5400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है, जो बीते दिनों की कीमत से तकरीबन 1100 रुपये अधिक है।

MCX पर सोने-चांदी के भाव 


आज MCX सोने के अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आधे प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 1,56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, MCX चांदी (MCX Gold Rates) के मई वायदा 1 प्रतिशत से ज्यादा होकर 2,59,569 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं।


अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran War) अब तीसरे वीक में है, और अभी ऐसा कोई हिंट नहीं मिला है, जिनसे लगे कि यह वॉर खत्म हो जाएगा। इस युद्ध के चलते अब लगभग पूरा मध्य-पूर्व ही अफरा-तफरी की कंडिशन में है। 

वहीं, कच्चे तेल की कीमतें (crude oil prices) 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ट्रेड कर रही है, जिससे इन्वेस्टर्स संभावित महंगाई के दबाव और आर्थिक विकास में रुकावट को लेकर चिंता कर रहे हैं। 18 मार्च को US फेडरल रिजर्व के नीतिगत निर्णय से पहले, US डॉलर में फेरबदल देखा जा रहा है।