Gold Price Hike : सोने में 22,525 रुपये की तगड़ी बढ़ौतरी, दिसंबर तक यह हो जाएगी 10 ग्राम गोल्ड की कीमत
gold latest rates : सोने के दामों में एक बार फिर से बढ़ौतरी देखने को मिली है। सोने के दाम सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। लगातार सोने में बढ़ौतरी ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। सोने की कीमतों में बंपर इजाफा देखने को मिल रहा है। सोना आगे भी बढ़ता जाएगा। दिसंबर तक सोने के कितने रेट हो जाएंगे, इसको लेकर एक्सपर्ट की राय सामने आ गई है।
HR Breaking News (gold price latest update) सोने के दामों में कुछ गिरावट के बाद फिर से तेजी शुरू हो गई है। सोना 22 हजार से भी ज्यादा महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी भी सोने (Gold Price Update) से पीछे नहीं रह गई है। सोने और चांदी के दाम आगे भी ऐसे ही बढ़ते जाएंगे। सोना निरंतर बढ़ौतरी के रथ पर सवार है।
आज कितने बढ़े दाम
सोने के दामों (Gold Price) में आज फिर से बढ़ौतरी देखने को मिली है। सोना और चांदी दोनों ही बढ़त पर दिखे हैं। 30 जुलाई को सोना (Gold Rate) काफी उछला है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना 391 रुपए बढ़ा है। यह 391 रुपये बढ़कर 98,687 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, एक दिन पहले सोने की कीमत 98,296 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
चांदी में हुई इतनी बढ़ौतरी
चांदी के दाम (Silver price) 1,13,600 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। चांदी की कीमत एक दिन पहले 1,13,307 रुपये प्रति दस ग्राम पर थी। 23 जुलाई को सोना 1,00,533 रुपये और चांदी 1,15,850 रुपये के अपने आज तक के हाईएस्ट रिकॉर्ड पर थी।
जानिए चार बड़े शहरों के दाम
दिल्ली
24 कैरेट : 1,00,630
22 कैरेट : 92,250
मुंबई
24 कैरेट : 1,00,490
22 कैरेट : 92,100
कोलकाता
24 कैरेट : 1,00,480
22 कैरेट : 92,100
चेन्नई
24 कैरेट : 1,00,480
22 कैरेट : 92,100
भोपाल
24 कैरेट : 1,00,530
22 कैरेट : 92,150
साल के आखिर तक कीतनी हो जाएगी सोने की कीमत
सोने की कीमत (Gold rate hike) लगातार बढ़ रही है। इस साल के अंत तक सोने के दाम 1 लाख 4 हजार तक पहुंच सकते हैं। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार अमेरिका के टैरिफ (Tarrif) के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है।
गोल्ड को लगातार सहारा मिल रहा है। इससे सोने के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में सोना 1 लाख 4 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। चांदी के दाम 1 लाख 30 हजार रुपये प्रति किलो तक हो सकते हैं।
इतने बढ़ गए सोने के दाम
इस साल सोने की कीमत (Gold Price) 22,525 रुपये बढ़ गई है। 1 जनवरी को 24 कैरेट सोने के दाम 76,162 रुपये प्रति दस ग्राम थे। सोने के दाम 22,525 रुपये बढ़कर 98,687 रुपये पर पहुंच गए हैं। चांदी की कीमत भी 86,017 रुपये प्रति किलो पर थी। यह 27,583 रुपये बढ़कर 1,13,600 रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल सोने के दाम 12,810 रुपये की तगड़ी बढ़ौतरी हुई है।