भिलवाड़ा में सोने और चांदी ने बनाए रिकॉर्ड, चांदी 3900, सोना 2100 रुपये महंगा

Gold Price : सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं अब सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में पिछले काफी समय से तेजी दर्ज की जा रही है। भिलवाड़ा में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। आज चांदी 3900, सोना 2100 रुपये महंगा हो गया है।
 

HR Breaking News (Gold Price)। आए दिन सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी, वहीं अब एक बार फिर से सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में तेजी का दौर बना हुआ है।

 

भिलवाड़ा समेत देश के कई अन्य शहरों में भी सोने नया रिकॉर्ड बनाता नजर आ रहा है। सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से आम लोगों के लिए सोने की खरीदी (Gold Buying Tips) कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल होने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी। 

 

आज फिर उछले सोने के दाम


सोने की कीमतों में आज काफी तेजी दर्ज की जा रही है। सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से आम लोगों के लिए सोने की खरीदी (Gold Buying Tips) कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल रहने वाला है। इसके अलावा दूसरी ओर बढ़ती कीमतों की वजह से निवेशकों (Gold investment) को काफी लाभ हो रहा है। माना जा रहा है कि सोने की कीमतों में ये उछाल आने वाले दिनों  में भी बरकरार रहने वाला है। 

सोने की खरीदी करने से पहले दें इन बातों का ध्यान


अगर आप सोने की खरीदी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो खरीदी से पहले सोने के हॉलमार्क (Gold Hallmark) की जांच जरूर कर लें। क्योंकि सोने की खरीदी करते समय कभी भी सोने की शुद्धता के साथ खिलवाड़ नहीं करनी चाहिए। हॉलमार्क का निर्धारण भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (bureau of indian standards) के द्वारा किया जाता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिन्हें देखकर और सोच समझकर ही गहना खरीदना चाहिए।

भीलवाड़ा सर्राफा बाजार में सोने की कीमत


भीलवाड़ा सर्राफा बाजार में सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। लगातार चौथे दिन सर्राफा बाजार में सोने की चमक बढ़ी है। भीलवाड़ा में शुक्रवार को सोने की कीमतों (Gold Price hike) में तेजी दर्ज की जा रही है। यहां पर सोने की कीमत सबसे ज्यादा उछली है। 


अगर आज सोने की कीमत के बारे में बात करें तो यहां सोने में 2100 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। इसके अलावा चांदी की कीमत में 3900 रुपए किलोग्राम (Silver price hike) की तेजी आई।

सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 2100 रुपये प्रति 10 ग्राम   पर दर्ज की गई गई है। इसके बाद सोने का भाव 1,07,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। 28 अगस्त को इसकी कीमत 104,900 रुपए थी।


लगातार चौथे दिन चमके दाम


सोने के अलावा अगर चांदी की कीमत के बारे में बात करें  तो लगातार चांदी (Chandi ki kemat) के भाव में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। बाजार खुलने के साथ चांदी की कीमत 120,000 रुपए प्रति किलो रही है। इसके पहले 26, 27 और 28 अगस्त को भी इसका यही भाव था, हालांकि शुक्रवार को इसकी कीमत (Silver Price today) 124,000 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। जो अब तक का हाई रिकार्ड है। यानी चांदी प्रति किलो- 1,22,000 तथा टंच-1,24,500 रुपए किलोग्राम बोली गई है।