Gold Price Today: सोने के बढ़े दाम, चांदी में आई गिरावट, चेक करें आज के नए रेट

Gold Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला। 25 फरवरी की सुबह दिल्ली और मुंबई में सोने के दाम बढ़ गए, जबकि चांदी सस्ती हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार और रुपये की हालत का भी इनकी कीमतों पर असर पड़ा है.. ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर सोना-चांदी (gold-silver price) के ताजा दाम क्या चल रहे हैं-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Rate Today) सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। 25 फरवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,61,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1,61,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इससे पहले एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम (latest gold price) 400 रुपये बढ़कर 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दाम (Gold prices in the domestic bullion market) बढ़ते नजर आए। स्थानीय आभूषण कारोबारियों और स्टॉकिस्टों की ओर से बढ़ी खरीदारी के चलते घरेलू बाजार को सपोर्ट मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,157.16 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया। विश्लेषकों के मुताबिक रुपये में कमजोरी के कारण अन्य विदेशी मुद्रा धारकों (Other foreign currency holders) के लिए सोना महंगा हो गया है, जिससे कीमतों पर असर पड़ा।

देश के प्रमुख शहरों के गोल्ड रेट-

 दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price in Delhi) 161940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वर्तमान में मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148310 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price in Bangalore) 161790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 148310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर - 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) - 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली - 148460 - 161940

मुंबई - 148310 - 161790

अहमदाबाद - 148360 - 161420

चेन्नई - 148310 - 161790

कोलकाता - 148310 - 161790

हैदराबाद - 148310 - 161790

जयपुर - 148460 - 161940

भोपाल - 148360 - 161420

लखनऊ - 148460 - 161940

चंडीगढ़ - 148460 - 161940

चांदी की कीमत (Silver Price)-

सोने के मुकाबले दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमतों में 25 फरवरी की सुबह गिरावट (silver price fall) दर्ज की गई। चांदी का भाव घटकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव (Spot price of silver in the international market) 88.19 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को भी पार कर चुकी है।