Gold Price Weekly : 1 हफ्ते में कितना सस्ता हो गया सोना, ज्वैलर्स के पास जाने से पहले चेक कर लें नए रेट

Gold Price : लगातार बढ़ रहे सोने के भाव में अचानक ब्रेक लग गया है। सोने की कीमतों में रुकावट को देख खरीदारों के चेहरे चमकने लगे हैं। अगर आप भी सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चलिए खबर में जान लेते हैं कि पिछले एक हफ्ते में कितना कम हुआ सोना और आज क्या है सोने के ताजा भाव।
 

HR Breaking News : (Gold Price In Hindi) साल 2025 की शुरूआत से ही सोने की कीमतों ने रॉकेट की स्पीड़ पकड़ रखी है। लगातार बढ़ रहे सोने के भाव को देख खरीदारों के चेहरे लटकते नजर आ रहे थे लेकिन जैसे ही सोना उल्टे पैर चलने लगा तो खरीदार काफी खुश दिखाई दिए। अगर आप भी सोने के जेवरात खरीदने की तैयारी कर रहे है तो आइए जान लेते है आज क्या है सोने के भाव।


सोने की बढ़ रही कीमतों (gold rate hike) को देख अंदाजा लगाया जा रहा था आने वाले दिनों में गोल्ड़ के रेट बेलगाम हो जाएंगे। लेकिन जारी हुए अपडेट से पता चला है कि सोने के भाव (gold rate today) में ब्रेक लगे है। आइए खबर में जानते है कि 1 हफ्ते में कितना सस्ता हो गया सोना।


देखे गए आंकड़े से पता चल रहा है कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव (gold rate) में इस सप्ताह बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस कारोबारी हफ्ते में सोने की कीमतों में 1154 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 2301 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। 


इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए की वेबसाइट के मुताबिक, इस कारोबारी हफ्ते (28 अप्रैल से 2 मई) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का रेट 79,345 था, जो शुक्रवार तक बढ़कर 80,348 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 प्योरिटी वाली चांदी की कीमत 90,200 से बढ़कर 91,211 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

IBJA की ओर से जारी किए गए दरें  


गौरतलब है कि IBJA यानि इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन हर दिन गोल्ड और सिल्वर के प्राइस की जानकारी देता है। आईबीजेए की ओर से जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होती है।

पिछलें एक हफ्ते में कितना बदला गोल्ड़ का भाव


28 अप्रैल, 2025-            95,108 रुपये प्रति 10 ग्राम
29 अप्रैल, 2025-            96,011 रुपये प्रति 10 ग्राम
30 अप्रैल, 2025-            94,361 रुपये प्रति 10 ग्राम
1 मई, 2025-                  मार्केट हॉलिडे
2 मई, 2025-                  93,954 रुपये प्रति 10 ग्राम

पिछलें एक हफ्ते में कितना बदला चांदी का भाव


28 अप्रैल, 2025-            96,426 रुपये प्रति किलोग्राम
29 अप्रैल, 2025-            97,390 रुपये प्रति किलोग्राम
30 अप्रैल, 2025-            94,114 रुपये प्रति किलोग्राम
01 मई, 2025-               मार्केट हॉलिडे
02 मई, 2025-               94,125 रुपये प्रति किलोग्राम

फोन के जरीए भी चेक कर सकते है सोने के ताजा भाव


बता दें कि सरकारी छुट्टियों के अलावा IBJA शनिवार और रविवार को रेट (gold rate) जारी नहीं करता। आप अपने मोबाइल पर सोने का रिटेल प्राइस जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं, जिसके बाद आपको SMS के जरिए ताजा रेट मिल जाएगा।