Gold Rate 2026 : सोने-चांदी में गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने की बड़ी भविष्यवाणी, साल 2026 के अंत तक ये होंगे गोल्ड-सिल्वर के रेट 

Gold Rate Prediction 2026 : सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट आई है। पिछले एक साल से सोने-चांदी के रेट में तूफानी तेजी देखने को मिली। लेकिन 29 जनवरी के बाद से दोनों कीमती धातुओं के रेट में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। चांदी (Silver Rate) लगभग अपने ऑल टाइम हाई से 1 लाख 50 हजार रुपय से ज्यादा सस्ती हो गई है। वहीं सोना भी 40 हजार रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है। इस बीच एक्सपर्ट ने साल 2026 के अंत तक सोने व चांदी के रेट क्या होंगे इसको लेकर भविष्यवाणी की है। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Gold Silver Price Hike)। देशभर में सोने-चांदी के रेट ने बाजार को हिलाकर रख दिया है। बीते एक दशक में साल 2025 और 2026 में सोने व चांदी की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। लेकिन अब दोनों ही कीमती धातुओं के रेट आसमान से जमीन पर आ गए हैं। दरअसल, 29 जनवरी शाम को ऐसा खेल हुआ कि निवेशकों के होश उड़ गए।


सोने चांदी में बड़ा खेला - 


पिछले तीन दिनों में सोने व चांदी (Gold Silver Price) में रिकॉर्ड गिरावट आई है। इसे 1980 के बाद की एक दिन में हुई सबसे गिरावट माना जा रहा है। सोने-चांदी का रेट अचानक इतना तेजी से नीचे गिरा है कि सभी के हैरान रह गए। 29 जनवरी तक सोने व चांदी की कीमतों जबरदस्त तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रही थी। लेकिन शाम 9 बजे के करीब बाजार में क्रेश जैसी स्थिति बन गई। चांदी (Chandi ki kimat) एक झटके में सीधे 4 लाख 20 हजार रुपये किलोग्राम से 65 हजार रुपये नीचे आ गई। इसके बाद बाजार ने तेजी से रिकवरी की। मार्केट संभलकर चांदी 29 जनवरी को 4 लाख रुपये किलोग्राम पर फिर जा पहुंची। 30 जनवरी को सुबह फिर से चांदी तेजी से नीचे गिरने लगी और शाम तक 2 लाख 91 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई। 


चांदी के साथ सोने में भारी गिरावट - 


आज 1 फरवरी 2026 को बजट से पहले चांदी 2 लाख 91 हजार रुपये (Silver Price Down) से टूटकर 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह तीसरी बार हुआ है जब सिल्वर में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली है। चांदी के साथ-साथ सोने में भी भारी गिरावट आई है। कुछ दिनों पहले गोल्ड 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। लेकिन आज 1 फरवरी को सोना सस्ता होकर 1,36,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 


एक्सपर्ट ने की बड़ी भविष्यवाणी  -


सोने और चांदी की कीमतों में हुई बड़ी करेक्शन के बाद एक्सपर्ट ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि सोने की कीमत 2026 (Gold Rate 2026) के अंत तक कई आर्थिक और वैश्विक फैक्टर्स पर निर्भर करेगी। मुद्रास्फीति, डॉलर की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय मांग को देखते हुए कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव है। निवेशकों को इस दौरान सतर्क रहने और सही समय पर निवेश करने की सलाह दी जा रही है। 


इस स्थिति में, गोल्ड एंड डायमंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के महासचिव शांतकुमार ने सोने और चांदी (Gold Silver rate) के खरीदारों को कीमतों में आई इस गिरावट का लाभ उठाने की सलाह दी है। यदि आप शादी-ब्याह के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो यह शानदार मौका हो सकता है। वहीं अगर निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ समय के लिए बाजार को संभलने दें। 

2026 के अंत तक ये होगा सोने चांदी का रेट - 

एक्सपर्ट ने भविष्यवाणी की है कि इस साल 2026 के अंत तक सोने की कीमत (Gold Rate Hike) 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो सकती है और चांदी की कीमत (Silver Price) 6 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।