Gold Rate 2050 : खुल गया राज, उड़ जाएंगे होश, 2050 के बाद इतना हो जाएगा सोने का रेट
Gold Silver Price : सोने की बढ़ती कीमतों ने इतिहास रच दिया है। आए दिन सोने के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। 1 साल में सोने में इतनी ज्यादा तेजी आई है कि पिछले 10 साल में भी इतनी ज्यादा बढ़ौतरी दर्ज नहीं की गई है। अब हर किसी के दिमाग में यही सवाल है कि आने वाले दिनों में सोने का रेट (Gold rate) कहां तक जाएगा। एक्सपर्ट में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि साल 2050 तक सोने का रेट कितना हो जाएगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
HR Breaking News - (Gold-Silver rate today)। देशभर में सोने और चांदी की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों कीमती धातुओं में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। यह सिलसिला पिछले कई सालों से चल रहा है। जनवरी 2025 में 75,000 प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1,40,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी (Silver rate Hke) ₹90,000 किलो से सीधी ₹3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। दोनों ही धातुओं में हो रही रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी ने आम जनता की जेब पर प्रभाव डाला है। आज सोना और चांदी आम आदमी के बजट से बाहर हो गया है। ऐसे में हर किसी का सवाल है कि भविष्य में सोना और चांदी का रेट क्या होगा?
आज क्या है सोने का रेट -
जिस तरह से आए दिन सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver price today) नई ऊंचाइयां छू रही है। भविष्य में दोनों ही कीमती धातुओं में बंपर तेजी देखने को मिलेगी। आज के ताजा रेट की बात करें तो 16 जनवरी को दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना 1,43,760 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
साल दर साल कितना महंगा हो रहा सोना -
बीते एक-दो साल से सोने और चांदी (Gold rate) ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है। साल 2000 में 24 कैरेट सोने का भाव 4,400 प्रति 10 ग्राम था, जबकि 2020 तक यह है ₹50,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया और अब 2026 में सोना 1,40,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गया है। इसका मतलब यह है कि कुछ ही सालों में सोने की कीमत दुगनी हो गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक बीते 30 सालों में भारत में सोने ने और औसतन 10% से ज्यादा का सालाना रिटर्न दिया है, जो कई पारंपरिक निवेश विकल्पों से बेहतर माना जाता है।
इस वजह से बढ़ रहे सोने चांदी के रेट -
सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में तेजी के पीछे कई कारण हैं। रुपये का कमजोर होना, महंगाई, वैश्विक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता और दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की लगातार सोने की खरीदारी इसकी मांग बढ़ा रही है। सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) के तौर पर सोने की अहमियत बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसके दाम ऊपर गए हैं, जिसका असर भारत में साफ दिखता है।
2050 तक क्या होगा सोने का रेट?
एक्सपर्ट का कहना है जिस तरह मौजूदा समय में सोने की कीमतों (Gold Silver rate 2026) में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है तो यह आने वाले समय में 14 से 15% सालाना कि दर से बढ़ेगा। अनुमान है 2050 तक 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 40 लख रुपए हो जाएगी। ऐसे में उसे समय 1 करोड रुपए में सिर्फ 25 ग्राम सोना (Sone ki kimet) ही खरीदा जा सकेगा। हालांकि यह केवल एक अनुमान है भविष्य में सोने की कीमतें ब्याज दरों डॉलर की स्थिति, वैश्विक अर्थव्यवस्था और सरकारी नीतियों जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है। मौजूदा रुझानों को देखते हुए यह आंकड़े बताए गए हैं। अगर आप सोने में चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो एक्सपर्ट की राय जरुर लें।