{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Gold Rate 22 September : सुबह से दबाव में सोना चांदी के भाव, लगातार दूसरे दिन गिरावट

Gold Rate Updates : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। त्योहारी सीजन के दौरान सोने-चांदी की कीमतों में खूब फेरबदल देखने को मिल रहा है। बीते दिनों की तुलना में आज चांदी की कीमतों (sone ka bhav) में 1 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। वहीं, सोने के भाव  में भी एक ही दिन में 751 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। खबर में जानिए सोने-चांदी के जुड़े अपडेट के बारे में-
 

HR Breaking News (Gold Rate) बीते दो सालों में सोने-चांदी की कीमतों में खूब बढ़ौतरी देखने को मिली है। अगर आप भी इन दिनों सोना-चांदी (Sone Chandi Ke rate) में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका हो सकता है, क्योंकि अभी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। आंकड़ों के अनुसार एक ही दिन में चांदी की कीमतों में करीब 1% की गिरावट देखने को मिली है। खबर में जानिए आज देशभर में सोने-चांदी के रेट क्या चल रहे हैं।

 

 

MCX पर चांदी के रेट


अगर बात करें सिल्वर रेट की तो एमसीएक्स पर चांदी की कीमत (Silver Price on MCX) 2,37,659 प्रति किलो पर चल रही है, जो बीते दिनों से 1817 यानी की  करीब 1 प्रतिशत कम है। बता दें कि एमसीएक्स पर चांदी का न्यूनतम स्तर 2,36,650 प्रति किलोग्राम  रहा है और उच्चतम स्तर 240529 प्रति किलो रहा है। आज सुबह एमसीएक्स पर चांदी (Silver rate on MCX) 240529 प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई है। बीते दिनों यह 239317 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी।

 

एमसीएक्स पर गोल्ड के रेट


गोल्ड की कीमतों की बात करें तो एमसीएक्स पर गोल्ड (Gold prices on MCX) 1,52,343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो बीते दिनों से 751 रुपए कम है। यानी एक ही दिन में एमसीएक्स पर गोल्ड की कीमतों में 0.49 प्रतिशत की गिरावट आई है। गोल्ड का न्यूनतम स्तर 1,52,208 प्रति 10 ग्राम रहा है और उच्चतम स्तर 1,53,497 प्रति 10 रहा है। आज एमसीएक्स पर सोना 153497 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है। जबकि बीते दिनों यह 153094 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

 

कॉमेक्स पर सिल्वर की कीमत


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो कॉमेक्स पर सिल्वर की कीमत (Silver Price on comex) 65.75 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है, जो 0.665 डॉलर प्रति औंस कम है। यानी कि कॉमेक्स पर सिल्वर की कीमतों (Silver prices on comex) में 1.04 प्रतिशत की कमी आई है। कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 66.515 डॉलर प्रति औंस पर ओपन हुई है, जिसका उच्चतम स्तर 67.325 डॉलर प्रति औंस रहा है और न्यूनतम स्तर 65.545 डॉलर प्रति औंस रहा है।

कितने ग्राम गोल्ड के क्या रहे भाव


बात करें गोल्ड के रेट की तो देश भर में 22 कैरेट गोल्ड का रेट (22 carat gold rate) 14230 प्रति ग्राम पर चल रहा है, जो बीते दिनों से 15 रुपये ज्यादा है। बीते दिनों इसका भाव 14215 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 8 ग्राम गोल्ड 113840 पर कारोबार कर रहा है, जो बीते दिनों से 120 रुपए ज्यादा है।


10 ग्राम गोल्ड (10 grams of gold) की बात करें तो इसकी कीमत 1,42,300 रुपये चल रही है। बीते दिनों की तुलना में इसकी कीमतों में 150 रुपए का उछाल आया है। 100 ग्राम गोल्ड की कीमत (Price of 100 grams of gold) 1,42,3000 रुपये पर चल रही है।


कितने में मिल रहा एक तोला


24 कैरेट गोल्ड (24 carat gold rate) की बात करें तो आज 22 सितंबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 155240 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि बीते दिनों इसके भाव 155070 प्रति 10 ग्राम चल रहे थे। इससे पहले 20 सितंबर को 10 ग्राम गोल्ड का रेट 15633 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

18 कैरेट गोल्ड के रेट


वहीं, 18 कैरेट गोल्ड के रेट (18 carat gold rates)  आज 116430 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो बीते दिनों 21 सितंबर को 116300 पर आ गया है। वहीं, 20 सितंबर को 18 कैरेट गोल्ड का भाव 117250 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

पिछले एक महीने की 24 कैरेट सोने की कीमत

दिन 24 कैरेट सोना भाव
23 अगस्त ₹ 163580
24 अगस्त ₹ 164450
25 अगस्त ₹ 164240
26 अगस्त ₹ 164240
27 अगस्त ₹ 161510
28 अगस्त ₹ 161620
29 अगस्त ₹ 158730
30 अगस्त ₹ 158730
31 अगस्त ₹ 157250
01 सितंबर ₹ 155950
02 सितंबर ₹ 152510
03 सितंबर ₹ 155840
04 सितंबर ₹ 157150
05 सितंबर ₹ 155290
06 सितंबर ₹ 155290
07 सितंबर ₹ 154640
08 सितंबर ₹ 155840
09 सितंबर ₹ 154800
10 सितंबर ₹ 156000
11 सितंबर ₹ 154910
12 सितंबर ₹ 154910
13 सितंबर ₹ 154910
14 सितंबर ₹ 153330
15 सितंबर ₹ 153650
16 सितंबर ₹ 153930
17 सितंबर ₹ 153330
18 सितंबर ₹ 154910
19 सितंबर ₹ 156330
20 सितंबर ₹ 156330
21 सितंबर ₹ 155070
22 सितंबर ₹ 155240