Gold Rate : सोना खरीददारो के लिए बड़ी खबर, सोना-चांदी की कीमतों में आए तेजी के संकेत
HR Breaking News : (Gold Rate ) बीते कुछ समय में सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली है, लेकिन फिर भी अगर आप सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका हो सकता है, क्योंकि आगामी समय में सोने की कीमतों (Gold Silver Rate 1 March 2026) में जोरदार उछाल आने के संकेत दिख रहे हैं। खबर में जानिए सोने के जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
ईरान इजरायल के बीच जंग जारी
दरअसल, आपको बता दें कि ईरान इजरायल के बीच की जंग अब भी जारी है। इस जंग में अमेरिका भी इजरायल को सपोर्ट कर रहा है। जानकारो ने अनुमान जताया है कि सोमवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आ सकता है। इससे पहले MCX (Gold Rate In MCX) पर 28 फरवरी को गोल्ड रेट 1,61,971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और सिल्वर रेट 2,81,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुए थे।
comex पर सोने-चांदी के भाव
comex पर दो दिन पहले सोने का भाव (Sone Ke Bhav) तेजी के बाद $5,296.40 प्रति औंस पर क्लोज हुआ था और चांदी का भाव $93.825 प्रति औंस पर बंद हुआ। सोने चांदी की कीमतों (gold silver prices) ने 29 जनवरी 2026 को अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। उस समय सोना 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास और चांदी की कीमत 4 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। भले ही अभी सोने चांदी की कीमतें ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से नीचे ट्रेड कर रही है, लेकिन अब कीमतों में तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
आगे कैसी रहेगी सोने-चांदी की चाल
जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रही वॉर अगर जल्द खत्म नहीं होती है तो मार्केट में अनिश्चिताओं की स्थिति में इजाफा होगा, जिससे सोने चांदी के कीमतों में तेजी आने की संभावना है, क्योंकि आपको बता दें कि सोने चांदी की कीमतें (gold silver prices) भू राजनीति तनाव के साथ ही वैश्विक आर्थिक घटनाक्रमों पर बेसड होती है। कमोडिटी और करेंसी एक्सपर्ट ने अनुमान जताया है कि सोमवार को मार्केट खुलते ही सोने-चांदी के दामों (gold and silver prices) में इजाफा हो सकता है।ने और चांदी के दाम बढ़ सकते हैं। उन्होंने सोने को 5,300 से 5,350 डॉलर जाने का अनुमान जताया है और चांदी को 95 से 98 डॉलर के बीच जाने की संभावना जताई है।
दिल्ली (Delhi Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,68,860 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव- 1,54,800 रुपये
अन्य शहरों में सोने का भाव
कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1,68,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 18 कैरेट गोल्ड का भाव 1,26,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,68,710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
बात करें चांदी की तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु में 1 किलो चांदी की कीमत (price of 1 kg silver) 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है और चेन्नई में 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है।