Gold Rate : सोने की कीमतों में बड़ा उल्टफेर, जेपी मॉर्गन ने बताया 2026 के आखिर तक क्या होगा गोल्ड का रेट 

Gold Predictions 2026 : सोने के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 27 फरवरी को एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच जेपी मॉर्गन ने भी नई रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि 2026 (gold rate 2026) के अंत तक सोने की कीमत कहां पहुंच जाएगी। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।

 

HR Breaking News - (Gold Rate Today) सोने की कीमतें पिछले 1 साल से रिकॉर्ड तोड़ रही है 2025 में सोने ने 74% से ज्यादा का रिटर्न दिया। 2026 जनवरी में सोने और चांदी दोनों में तूफानी तेजी देखने को मिली। लेकिन जनवरी के आखिर में सोने और चांदी में बड़ा क्रेश आया, 4 लाख रुपए के पार बिक रही चांदी 2,25,000 पर आ गई। सोना (Gold Rate) भी 1,90,000 से सस्ता होकर 1,59,000 प्रति 10 ग्राम हो गया। आज फिर सोने की कीमत में बड़ा बदलाव हुआ है। इसी बीच जेपी मॉर्गन ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि 2026 के आखिर तक सोने की कीमत कहां पहुंच जाएगी।


गोल्ड में लगातार हो रही बंपर बढ़ोतरी पर अब ब्रेक लग चुका है। आज 27 फरवरी को सुबह इसमें गिरावट आई है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Sone ka bhav) में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1,61,820 प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में सोने की कीमत 161010 रुपए प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में गोल्ड का रेट ₹1300 यानी 1% कम होकर 1,62,900 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की रेट (gold rate) में कमजोरी और कारोबारी की मुनाफा वसूल की वजह से घरेलू बाजार में सोना सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर है। 

 

 

देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट - 


दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Rate) 161820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 147590 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Price) 161010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


 

शहर       22 कैरेट    24 कैरेट   


दिल्ली    148340    161820
मुंबई              147590    161010
अहमदाबाद 148240    161720
चेन्नई             147590    161010
कोलकाता    147590    161010
हैदराबाद    147590    161010
जयपुर    148340    161820
भोपाल    148240    161720
लखनऊ    148340    161820
चंडीगढ़    148340    161820


जेपी मॉर्गन ने बताया 2026 तक क्या होगा सोने का रेट - 


जेपी मॉर्गन ने सोने की कीमतों (Gold Rate 2026) को लेकर एक नई रिपोर्ट जारी की है। जेपी मॉर्गन ने लॉन्ग-टर्म के लिए सोने का आंकड़ा 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। वहीं 2026 के आखिर के लिए अपना अनुमान 6,300 डॉलर प्रति औंस पर बरकरार रखा है।जेपी मॉर्गन ने कहा है कि सोने में अभी भी स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन का ट्रेंड जारी है और इसमें और बढ़ोतरी की गुंजाइश है।

चांदी का ताजा भाव - 


सोने के साथ साथ आज 27 फरवरी की सुबह चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी सस्ती होकर 2,84,900 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी का रेट (Silver Rate) 7,400 रुपये या लगभग 3% कम होकर 2,70,500 रुपये प्रति किलो रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 87.28 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।