Gold Rate Down : अर्श से फर्श पर लगा सोने का मुंह, धड़ाम से गिरे 6650 रुपये दाम

Gold Rate Down : सोने की कीमतों में लगातार बढ़ौतरी के बाद अब गिरावट का दौर चल रहा है। सोना सातवें आसमान से जमीन पर आ गिरा है। सोने के दाम निरंतर बढ़ने के बाद अचानक से गिर रहे हैं। बार बार सोने में गिरावट रिकॉर्ड हो रही है। इन गिरती सोने की कीमतों से निवेशक परेशान हैं तो आम ग्राहक खूश हैं। सोना इस कदर गिरेगा ये किसी ने सोचा नहीं था। 

 

HR Breaking News (Gold Rate Down) सोना लगातार गिरता जा रहा है। एक बार फिर से सोने के दाम गिरे हैं। सोने के दाम 6650 रुपये तक कम हो गए हैं। दस ग्राम सोना काफी सस्ता हो गया है। इससे निवेशकों को नुकसान की आशंका सता रही है तो जिनके घरों में शादी है उनमें खुशी का माहौल है। 

 

 

क्यों गिरा सोना


सोने में दाम (Gold Rate Down) बढ़ने की तरह ही दाम गिरने का कारण भी अमेरिका और चीन के बीच का ट्रेड वॉर है। इसमें अब दोनों देशों में बातचीत का मोड़ एक्टिव हुआ है तो सोने के दाम गिरे हैं। सोने के दाम रिकॉर्ड हाई से बहुत कम हो गए हैं। ट्रेड वार का ठंडा पड़ा है तो रेट भी कम हुए हैं। 

 


अंतरराष्ट्रीय बजार में ये चल रहे हैं सोने के दाम


देश के साथ साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने के दामों (Gold Rate Down) में उतार चढ़ाव जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 3240.88 प्रति औंस पर बंद हुआ है।

 

यहां सोने में गिरावट देखने को मिली है। कोमेक्स गोल्ड 3257 प्रति औंस पर बंद हुआ है। अब सवाल उठ रहा है कि आगे सोने के दाम क्या रहेंगे। सोना कम होगा या ज्यादा होगा। 

 

 

इतना सस्ता हो गया सोना


सोने के दामों में फिर से गिरावट देखने को मिली है। सोना रिकॉर्ड हाई से 6650 रुपये तोला कम हो गया है। सोने की कीमतों (Gold Rate Down) में गिरावट की वजह अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार का नरम पड़ना है। शुक्रवार को एमसीएक्स में 10 ग्राम गोल्ड का भाव 92,700 रुपये पर रहा। यह रिकॉर्ड हाई से 99,358 रुपये तोला 6650 रुपये से भी ज्यादा गिर गया है। 

एक्सटर्प ने बताया क्यों गिरे दाम


मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि सोने का भाव अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार में नरमी के चलते गिरा है। यूएस डॉलर की मजबूती से भी सोने के रेट गिरे हैं।

वहीं, यूएस डॉलर इंडेक्स भी 98 के लेवल पर जाने के बाद बाउंस बैक कर गया है। अमेरिका की ओर से चीन पर टैरिफ कम किया जा सकता है। डॉलर मजबूत हुआ है तो सोने की कीमतें गच्छा खा गई हैं। 

आगे कितने रह सकते हैं दाम


मीडिया रिपोर्ट्स में एलकेपी सिक्योरिटीज से जुड़े जतिन त्रिवेदी के हवाले से लिखा है कि अनिश्चचितता के दौर में गोल्ड का रेट 92000 रुपये से 94500 रुपये प्रति 10 ग्राम में ट्रेड कर सकता है।

साथ ही वेल्थस्ट्रीट की सुगंधा सचदेवा का हवाला देते हुए बताया है कि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार की स्थिति में सुधार हो रहा है। परंतु, सोना अनिश्चितता की वजह से सुरक्षित निवेश बना रहेगा।

फिलहाल मार्केट की स्थिति में सोने के दाम 91,700 रुपये के स्तर पर सपोर्ट कर रहे हैं। 96500 रुपये तोला पर रेसिसटेंस दिखा रहा है।