Gold Rate : सोना और चांदी में तगड़ी गिरावट, 3000 रुपए से ज्यादा गिरी कीमत, जानें किस शहर में कितनी है कीमत

Sone chandi ka bhav : सोने- चांदी के भाव में काफी दिनों से जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा था। लेकिन अब सोने- चांदी की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लग गया है। बीते तीन-चार दिनों से लगातार सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज सोने में 2000 रुपये और चांदी में 3 हजार रुपये की गिरावट आई है। चलिए जानते हैं इसके लेटेस्ट रेट।

 

HR Breaking News - (Gold-Silver Rate)। सोना और चांदी खरीदारों के लिए एक गुड न्यूज़ है। लंबे समय के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिवाली के जाने के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

सोमवार को घरेलू बाजार में दोनों ही कीमती धातुओं में भारी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) और इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार सोने लगभग 2000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में लगभग 3000 प्रति किलोग्राम तक गिरी है।

जानिये MCX पर सोने चांदी का ताजा भाव -

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर आज शाम 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Down) 1.57% गिरकर 1,21,507 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। पिछले कारोबार सत्र में यह 1,23,451 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। दिन भर के कारोबार में सोने का लो लेवल 1,21, 407 रुपए रहा है वहीं हाई लेवल 1,22,890 रुपए दर्ज किया गया है।

वहीं चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में की बात करें तो इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शाम तक यह है 2.6% सस्ती होकर 1,44,436 किलोग्राम पर आ गई है। पिछले स्तर में चांदी की कीमत 1,47,479 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

IBJA लेटेस्ट ग्रोल्ड रेट -

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन (IBJA gold rate) के अनुसार, आज सोमवार 27 अक्टूबर 2025 को 22 कैरेट सोने (22 carat gold Rate) में 441 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद सोने का भाव 1,21,077 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमत में 2002 की गिरावट आई है, जिसके बाद चांदी का प्रति किलोग्राम रेट 1,45,031 रुपए हो गया है।

शहर      सोने का भाव चांदी का रेट

पटना       121,760 144,690

जयपुर     121,810 144,750

कानपुर    121,860 144,810

लखनऊ   121,720 144,680

भोपाल     121,820 144,790

इंदौर       121,820 144,790

चंडीगढ़    121,690 144,640

रायपुर     121,640 144,580

इस वजह से सस्ता हो रहा सोना -

एक्सपर्ट का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver rate) में अचानक आई गिरावट की पीछे कई महत्वपूर्ण कारक है। सबसे महत्वपूर्ण कारक डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi Bhav) में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही घरेलू बाजार में भी सोने चांदी के दाम अचानक नीचे आ गिरे हैं।

अमेरिका में ब्याज दर एवं उनसे बने रहने की संभावना से निवेशक सोने चांदी से पैसा निकालकर अन्य सुरक्षित विकल्पों में डाल रहे हैं जिसके चलते कॉमिक्स मार्केट में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में दबाव बना हुआ है और लगातार गिरावट आ रही है।