Gold Rate : रिकॉर्ड हाई से इतने गिरे सोना-चांदी, क्या अब है खरीदने का मौका, जानें एक्सपर्ट की राय
HR Breaking News (Gold Rate) पिछले कुछ दिनों की ताबड़तोड़ तेजी के बाद सोने-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Price) रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी, लेकिन अब अचानक से आई गिरावट से लोगों ने राहतभरी सांस ली है। पिछले कुछ समय की जोरदार तेजी के बाद भारी गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद आपके पास सोने-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सोने-चांदी के रेट क्या चल रहे हैं।
एमसीएक्स पर कहां पहुंच गया था भाव
जनवरी के आखिर में एमसीएक्स पर सोने (Gold prices on MCX) ने तकरीबन 1.93 लाख रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया था और चांदी की कीमतों ने तकरीबन 4.20 लाख रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया था। सोने-चांदी की कीमतें (Gold and silver prices) हाई लेवल पर पहुंचने पर इन्वेस्टर्स ने मुनाफावसूली शुरू कर दी और लगातार बिकवाली के दबाव के चलते दोनों धातुओं की कीमतों में नरमी आई है।
कितने गिरे सोने-चांदी के दाम
दो दिन पहले सोने की कीमतें (Sone Ke Rate) गिरकर तककरीबन 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। वहीं, चांदी की कीमतें 2.25 लाख रुपये के पास पहुंच गई। अचानक से सोने-चांदी की कीमतों आई इस गिरावट से इन्वेस्टर्स काफी हैरान हो गए थे, क्योंकि एक ही बार में इन कीमती धातुओं में भारी गिरावट दर्ज की गई। उसके बाद बाजार का रुख बदला और पिछले दो दिनों में वापस से तेज रिकवरी देखी गई है।
दो दिनों में कितने बढ़े दाम
बीते दिनों एमसीएक्स पर सोना (Gold Rate on MCX) लगभग 1.59 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा था और चांदी (Silver Price On MCX) तकरीबन 2.89 लाख रुपये ट्रेड कर ही थी। यानी देखा जाए तो दो ही दिनो में सोने में लगभग 22 हजार रुपये और चांदी में 64 हजार रुपये की तेजी आई है। देखा जाए तो रिकॉर्ड हाई से तो सोना अब भी लगभग 34 हजार रुपये सस्ता है और चांदी भी तकरीबन 1.30 लाख रुपये सस्ती है।
एक्सपर्ट्स ने दिया सोने-चांदी से जुड़ा बड़ा अपडेट
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में यह गिरावट स्थायी नहीं थी। मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती के चलते अचानक से ये गिरावट आई है, क्योंकि जब डॉलर मजबूत होता है, तो कमोडिटी की कीमतों पर दबाव आता है। इसके साथ ही वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और ब्याज दरों को लेकर अटकलों के चलते भी सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल मची हुई है।
शार्ट टर्म इन्वेस्टर्स को दी ये सलाह
एक्सपर्ट का कहना है कि लॉन्ग टाइम पीरियड के नजरिए से सोने-चांदी (Gold Silver Price) अब भी मजबूत बने है। सोने-चांदी की मांग महंगाई, वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बनी रहती है और ऐसे में लॉन्ग टर्म निवेशक इन कीमती धातुंओं में धीरे-धीरे इन्वेस्ट कर सकते हैं। हालांकि शॉर्ट टर्म इन्वेस्टर्स को अभी अलर्ट रहने को कहा जा रहा है।
चरणबद्ध तरीके से इन्वेस्ट करना रहेगा सही
जानकारों के अनुसार बाजार में अभी और उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। एक्सपर्ट ने सुझाव दिया है कि गिरावट आने पर चरणबद्ध तरीके से इन्वेस्ट करना सही हो सकता है और साथ ही अपने कुल पोर्टफोलियो का लगभग 10 से 20 प्रतिशत हिस्सा सोने- चांदी (Gold Silver Investment) में रखना जोखिम को संतुलित करने में मददगार हो सकता है। ऐसे में जानकार का कहना है कि इन्वेस्टर्स को जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर सोने-चांदी में निवेश करना चाहिए।