Gold Rate : सोने चांदी में आई तगड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से इतना फिसला सोना, जानिए 10 ग्राम के ताजा रेट
HR Breaking News (Gold Rate) सोने चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। अब शादी-ब्याह के सीजन में सोने की कीमतों में अचानक गिरावट से सोना खरीददारो को राहत मिली है। अगर आप भी इन दिनों सोने की ज्वैलरी बनवाने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड रेट (Gold Silver prices fall ) क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने का भाव
घरेलू वायदा बाजार MCX पर सोने का भाव (Gold Rate on MCX) 1,55,605 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी भी गिरावट के बाद 2,51,397 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। COMEX पर भी कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। आज 18 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव (Gold prices in international market) $5000 से लुढ़क कर 0.19 प्रतिशत की गिरावट के बाद $4,998.70 पर आ गए हैं। ऐसे ही सिल्वर भी 1.30 प्रतिशत की गिरावट के बाद $80 से नीचे यानि $78.880 पर आ गए हैं।
जानकारो ने कही ये बात
दरअसल, आपको बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर निर्णय लिया जाएगा, उसके पहले ही कमोडिटी मार्केट में काफी हलचल देखने को मिलल रही है। अगर फेड के द्वारा रेट कट हो जाते हैं तो इससे सोने-चांदी के लिए पॉजिटिव मिल सकते हैं। अभी इस समय कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices) में लगातार इजाफा हो रहा है तो उस पर गौर करते हुए फिलहाल अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती करने के ऐलान को टाल सकता है।
अभी सब की नजरें फेड के फैसले पर टिकी है, क्योंकि इससे कमोडिटी बाजार को नई दिशा मिल सकती है।
जानकारो का कहना है कि सोने चांदी की कीमतों (Sone Ke Rate) में लॉन्ग टर्म में बड़ी तेजी देखी जा सकती है।
आगामी समय में क्या रहेंगे भाव
इससे पहले सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) ने 29 जनवरी 2026 को अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। उस समय में सोने की कीमत (Gold Rate Updates) 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी। जिससे इस समय सोने का भाव 24,395 रुपये नीचे आ गया है। वहीं, चांदी की कीमतों ने भी 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को छुटा था। जिससे अभी कीमतें 1,68,603 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है।
मिडिल ईस्ट में जो तनाव चल रहे हैं, उसके बाद भी मैक्रोइकोनॉमिक फैक्टर के चलते सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में बड़ी तेजी अभी नहीं दिखाई दे रही है, लेकिन बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि लॉन्ग टर्म में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखी जा सकती है।