Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में आई तगड़ी गिरावट, अब इतने में मिल रहा 24, 22 व 18 कैरेट
Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों की तेजी के बाद आज 26 फरवरी को सोने की कीमतों (Gold Rate Updates) में गिरावट देखने को मिली है। अगर आप भी आज सोने-चांदी को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर मे जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट क्या चल रहे हैं।
HR Breaking News- (Gold Rate ) जहां बीते दिनों सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। वहीं, आज 26 फरवरी 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट दिखाई दे रही है। सोना खरीददारो के पास अभी के समय में सोना (Gold Silver Price Today) खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। खबर में जानिए कि इस गिरावट के बाद देशभर में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने-चांदी के भाव
MCX पर बीते दिनों मार्केट ओपन होते ही सोने व चांदी की कीमतों (Gold and silver prices on MCX) में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान सोने का भाव 0.30 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,60,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही चांदी का भाव (Silver Rate) 1.10 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2,65,376 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
क्यों आ रही सोने की कीमतों में गिरावट
डॉलर में जो तेजी आई है, उसके बाद सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (US dollar index) 97.8 के नीचे ट्रेड कर रहा है। वैसे तो सोने-चांदी की कीमतें डॉलर के कमजोर होने पर बढ़ती है, लेकिन इस बार मिश्रित संकेतों के चलते कमोडिटी मार्केट में गिरावट (gold in commodity market) देखने को मिल रही है। अमेरिकी सरकार की ट्रेड पॉलिसी और भू राजनीतिक तनाव के चलते अभी असमंजस की स्थिती बनी हुई है। हालांकि, मिडिल ईस्ट में बढ़ते टेंशन के चलते सेफ हेवन असेट्स की डिमांड में इजाफा हो रहा था, जिसके चलते सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी, लेकिन आज 26 फरवरी को यह तेजी गिरावट में बदल गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी
भले ही आज सोने-चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ke Rate) में गिरावट देखी गई हैं, लेकिन जिनेवा में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर प्रस्तावित बातचीज से पहले ही अमेरिका ने ईरान के तेल और हथियार से जुड़े व्यापार से जुड़े नए प्रतिबंध को लेकर ऐलान किया है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही यह अलर्ट कर चुके हैं कि अगर ईरान के द्वारा उनकी बातें नहीं मानी जाएगी तो उनके लिए यह परेशानी भरा हो सकता है। अमेरिकी सरकार की ग्लोबल टैरिफ दर भी अनिश्चितताओं को बढ़ा रही है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने घोषणा कर दी है कि वे सभी देशों पर 15 प्रतिशत का टैरिफ लगाएंगे, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है।
कितने में मिल रहा 10 ग्राम
देशभर में आज 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1,61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और 18 कैरेट सोने का भाव 1,21,260 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बात करें चांदी की तो आज सर्राफा बाजार में एक किलो चांदी की कीमत 2,85,000 रुपये पर ट्रेड कर रही है।