Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी, साल के आखिरी दिनों में तोड़े रिकॉर्ड 

Gold Rate Today : साल 2025 में सोने की कीमतों ने नया आयाम छूया है। इस साल में कई दफा सोने व चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले साल में सोने व चांदी के क्या रेट रहने वाले हैं। वहीं, आज नए साल से महज कुछ दिन पहले सोने व चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 28 दिसंबर को सोने व चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।  

 

HR Breaking News - (Gold Rate)। सोने व चांदी की कीमतों में साल 2025 में हुए बदलाव ने सभी को हैरत में डाल दिया है। साल 2025 में आम आदमी के लिए सोने व चांदी की खरीद करना तो बेहद मुश्किल हो गया है। नए साल से महज चंद दिन पहले ही सोने व चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ka Bhav) में घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार में खूब उछाल देखने को मिल रहा है। 


वर्तमान में जो सोने की कीमतों (Gold Price) में बढ़ोतरी हुई है, उससे पहले के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। दिसंबर महीने के अंतिम दिनों में भी सोने व चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। आज 28 दिसंबर को भी घरेलू बाजार में सोने व चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बढ़त देखी जा रही है। चलिए जानते हैं कि आज 28 दिसंबर को देश के अलग-अलग शहरों में सोने व चांदी के क्या भाव हैं। 


जानें एक हफ्ते में कितनी बढ़ी कीमत

इस पूरे सप्ताह में सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बीते एक सप्ताह में सोने की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में निवेशकों के लिए जहां यह बेहद राहत भरी बात है वहीं, आम लोगों को इस कदर बढ़ती कीमतों से चिंता होने लगी है। 

बीते 7 दिनों के अदंर 24 कैरेट सोने की कीमत में 7040 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त हुई है। वहीं, इस दौरान 22 कैरेट सोने के रेट (22 carat gold rates) भी 6,450 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़े हैं। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में हलचल लगातार जारी है। इंटरनेशल मार्केट में सोने के रेट 4,530.42 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए हैं। यह सोने का अबतक का हाई लेवल है।  

जानें महानगरों में क्या हैं सोने के रेट

देश के अलग-अलग शहर में आज सोने (Sone ka bhav) की अलग-अलग कीमतें दर्ज की जा रही हैं। आज 28 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 141370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 1,29,600 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, भोपाल में 22 कैरेट सोने के रेट 1,29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 1,41,270 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। 

आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Gold rate) में आज 28 दिसंबर को 22 कैरेट सोने के रेट 1,29,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 1,41,220 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,29,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के कीमत 1,41,220 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।

गुलाबी नगरी जयपुर में आज 28 दिसंबर को 22 कैरेट सोने के रेट (Jaipur Gold Rate) 1,29,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 1,41,370 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोने के रेट 1,29,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 1,41,370 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। चंडीगढ़ में भी सोने की यही कीमतें बनी हुई हैं। 

आज 28 दिसंबर को अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने के रेट (Ahmedabad 22 carat gold rate) 1,29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 1,41,270 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसी के साथ सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में 22 कैरेट सोने के रेट 1,29,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 1,41,220 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसी के साथ चेन्नई में भी आज सोने की यही कीमतें दर्ज की गई हैं। 

जानें आज की चांदी की कीमतें


देश की राजधानी दिल्ली में आज एक किलोग्राम चांदी के रेट (Delhi Silver Price) 2,51,000 रुपये बने हुए हैं। वहीं, लुधियाना में आज चांदी की कीमत 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम बनी हुई है। इसके अलावा पुणे, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, मेरठ, अहमदाबाद, पटना, और लखनऊ में चांदी के रेट 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम बने हुए हैं।