Gold Rate : सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, जानें अपने शहर का रेट 

Gold-Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। साल 2025 में भी सोने ने तगड़ा रिटर्न दिया था और अब नए साल में दोनों कीमती धातुओं के रेट नए शिखर पर जा पहुंचे हैं। नए साल में अब तक चांदी (Silver Rate Hike) 48 हजार रुपये किलो से ज्यादा महंगी हुई है। वहीं सोना 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े के बहुत करीब पहुंच गया है। आज 15 जनवरी को सोने व चांदी में तेजी दर्ज की गई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में ताजा भाव - 

 

HR Breaking News - (Gold Rate Today)। देशभर में सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी के होश उड़ा दिये हैं। सोने और चांदी के रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। बीते एक साल में सोने ने 74 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है और चांदी ने 164 प्रतिशत तक महंगी हुई है। इससे निवेशकों को खूब लाभ मिला है। वहीं खरीदारों की टेंशन बढ़ गई है। आज 15 जनवरी को भी दोनों कीमती (Gold Silver Rate) धातुओं के रेट में बंपर उछाल आया है। 

आज फिर महंगा हुआ सोना - 

आज देश के विभिन्न शहरों में सोने और चांदी के रेट (Sone Chandi Ka Rate) सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। आज 15 जनवरी की सुबह देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1,44,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।  वहीं, मुंबई में गोल्ड का रेट 1,44,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने (Gold Price) का हाजिर भाव 4,640.13 डॉलर प्रति औंस पर है। 

देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट - 


दिल्ली में गोल्ड का रेट - 


देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rate) उछलकर 1,44,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,32,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का रेट - 


वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold rate today in india) 1,32,010 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत


आज 15 जनवरी को पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1,44,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold rate Hike) 132010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर          22 कैरेट    24 कैरेट
दिल्ली          132160    144160
मुंबई           132010    144010
अहमदाबाद 132060    144060
चेन्नई           132010    144010
कोलकाता    132010    144010
हैदराबाद     132010    144010
जयपुर        132160    144160
भोपाल       132060    144060
लखनऊ     132160    144160
चंडीगढ़      132160    144160


इस वजह से महंगा हो रहा सोना - 


वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश (safe investment) वाली संपत्तियों की ताजा मांग से सोने में बंपर उछाल आया है। ईरान में बढ़ती अशांति और रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी रहने से भू-राजनीतिक चिंताएं भी फिर से बढ़ी हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के ब्याज दर में और कटौती करने के लिए मजबूर होने की बढ़ती उम्मीदें भी सोने-चांदी में तेजी (Gold Silver Rate) की एक वजह है। अनिश्चितता को और बढ़ाते हुए अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस ने फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है।


चांदी का लेटेस्ट रेट - 

चांदी की कीमतों (Silver rate) में सोने से भी ज्यादा तेजी दर्ज की जा रही है। बीते कई दिनों से सिल्वर में आए दिन रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिल रहा है। आज 15 जनवरी की सुबह देश में चांदी की कीमत उछलकर 2,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। चांदी (Chandi ka rate) 3 लाख रुपये किलो के बहेद करीब है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव ने पहली बार 91 डॉलर प्रति औंस का मार्क क्रॉस किया है और 91.56 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड पर है।