Gold Rate : मुंह के बल गिरा सोना, चांदी की कीमतों में भी गिरावट, जानिये आज का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से उतार चढ़ाव देखने का मिल रहा है। अब सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी भी मुंह के बल गिरी है। दिवाली के बीतते ही सोने व चांदी के रेट (Sone chandi Rate) में भारी गिरावट आई है। आज भी सोना सस्ता हुआ है। अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये सही मौका हो सकता है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव

 

HR Breaking News - (Gold Price Today)। सोने व चांदी के भाव में गिरावट का सिलसिला अभी जारी है। आए दिन सोना सस्ता होता जा रहा है। बीते काफी दिनों से सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब सातवें आसमान पर पहुंचे के बाद सोने के रेट (Sone Ka Rate) जमीन पर आ गए हैं। शुरूआत में सोने-चांदी में हल्की गिरावट थी।

हालांकि आज सोने (Gold Rate Down) में बड़ी गिरावट है। इसके साथ ही चांदी की चमक (Silver Price Today) फीकी पड़ गई है। हालांकि कल चांदी में तेजी दर्ज की गई थी। सुबह 10 बजे के आसपास सोने में 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरावट आई है। वहीं चांदी में 200 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

सोने का ताजा भाव -

आज यानी 30 अक्टूबर 2025 को सुबह 10.29 बजे एमसीएक्स (MCX Gold Rate Today) में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,20,295 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। सोने में 371 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। सोने ने अब तक 1,18,665 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड बनाया है और 1,20,666 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

चांदी का लेटेस्ट प्राइस -

आज सुबह 10.31 बजे एमसीएक्स (MCX Silver Price Today) में चांदी का भाव 1,45,585 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है। चांदी (Chandi Ka Rate) में 496 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। चांदी ने अब तक 1,44,402 रुपये प्रति किलोग्राम का लो रिकॉर्ड बनाया है और 1,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

जानिये अपने शहर में सोने-चांदी का ताजा भाव -

शहर        सोने भाव        चांदी कीमत

पटना       120,000         145,330

जयपुर     120,050         145,390

कानपुर    120,100         145,450

लखनऊ    120,100       145,450

भोपाल     120,190         145,570

इंदौर       120,190         145,570

चंडीगढ़    119,960         145,190

रायपुर     119,910          145,130