Gold Rate : लगातार दूसरे दिन गिरा सोना, अब इतने में मिल रहा एक तोला
Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अब बीते कुछ दिनों के ताबड़तोड़ उछाल के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। आज 16 नवंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Sone ke rate) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने के दाम क्या चल रहे है।
HR Breaking News (Gold Rate) इस वेडिंग सीजन में सोना खरीददारो के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भले ही बीते कुछ समय में सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी देखी गई है, लेकिन अब सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। अब इन दिनो सोना-चांदी के दाम (Gold Rate Updates) में लगातार उतार-चढ़ाव के बाद लगातार गिरावट देखने का मिल रही है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
निवेशकों को बंपर रिटर्न दे रहा सोना
सोने की कीमतों (Gold-Silver Rate) में कई कारणों के चलते उतार-चढ़ाव आता है। इन कारको में आर्थिक संकट, महंगाई और वित्तीय बाजारों में उतार–चढ़ाव आदि शामिल है। सोना हमेशा संपत्ति संरक्षण का विश्वसनीय माध्यम रहा है। इस वजह से इसकी डिमांड हमेशा ही बनी रहती है। बीते कुछ समय में सोने ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है।
क्या चल रहे सोने-चांदी के दाम
देशभर में 24 कैरेट सोना (Gold Rate) 1 लाख 25800 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1 लाख 14 650 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोना 93, 810 प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने के जैसे ही चांदी की कीमतें (Chandi Ke Rate)भी बदलती रहती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, औद्योगिक मांग और विनिर्माण खपत का असर सोने की कीमतों पर पड़ता हैं। देशभर में चांदी की कीमत 1 लाख 69 हजार प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है
दिल्ली में सोने-चांदी के दाम
बीते दिनों भी सोने की कीमतों (Sone ke bhav) में गिरावट देखी गई थी।राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1 लाख 27180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। जहां सोने में गिरावट देखी गई है। वहीं, दूसरी ओर चांदी में भी तेजी देखने को मिली है। बीते दिनों चांदी (Silver Prices) 1 लाख 73 हजार 200 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, विदेशी बाजारों में चांदी का भाव कम हेाकर 52।03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।