Gold Rate : यहां 7 हजार रुपये सस्ता हो गया 1 तोला सोना, आप भी जान लें अपने शहर में दाम

Gold Rate : सोने के दामों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम लगातार कम होते जा रहे हैं। सोना इतना सस्ता होगा, यह निवेशकों ने सोचा नहीं होगा। वहीं, आम आदमी भी बढ़ते दामों के बीच हल्की ज्वेलरी खरीदने पर मजबूर हो गया था। देश में इस साल पहली तिमाही में ज्वेलरी की खरीद 25 प्रतिशत कम हुई है। वहीं, निवेशकों ने 7 प्रतिशत अधिक सोना खरीदा है। 

 

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम इस साल बेहिसाब बढ़ने के बाद बेहिसाब गिर भी रहे हैं। सोने में तगड़ी गिरावट सामने आई है। सोने के दामों में एक ही सप्ताह में 8 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। वहीं, इस साल की बढ़ौतरी कहीं उल्टे पैर तो नहीं चल पड़ी है? यह सोचकर निवेशक चिंतित हो रहे हैं।

 

 

1 लाख को पार कर नीचे फिसले दाम
 

सोने के दाम इस साल एक लाख को क्रॉस करने के बाद नीचे फिसल गए हैं। सोने के दामों में (Gold Rate) तगड़ी गिरावट आई है। सराफा बाजार में 22 अप्रैल को सोना एक लाख को क्रॉस कर गया था। वहीं, 22 अप्रैली को ही एमसीएक्स पर भी सोना 99,358 पर पहुंच गया था। यह एक लाख के काफी करीब जा पहुंचा था। 

 


अंतरराष्ट्रीय कारणों से चल रहा उतार चढ़ाव
 

सोने के दामों में अंतरराष्ट्रीय कारणों से उतार चढ़ाव जारी है। जहां, जनवरी में सोना 80 हजार के करीब था वो एक लाख को क्रॉस कर गया था। इसका कारण ट्रंप की ओर से टैरिफ वॉर व अन्य देशों को लेकर दिए गए स्टेटमेंट रहे हैं।

 

ट्रंप ने टेंशन बढ़ाई तो बाजारों में खलबली मच गई और निवेशकों ने अपने रुपये को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश किया। सोने में निवेश करने लगे तो मांग बढ़ी और सोने के दाम (Gold Rate) तगड़े बढ़े।

 

अब टैरिफ वॉर में ठंड पड़ गई है और चीन अमेरिका के रुख में भी नरमी आई है, जिससे सोने के दाम गिर गए हैं। दूसरा निवेशकों ने सोने से अपना मुनाफा भी कमाना शुरू कर दिया है। 


कितने गिर गए सोने के दाम
 

देश में सोने की कीमतें (Gold Rate) अपने ऑल टाइम हाई से काफी गिर गई हैं। एक लाख से सोने के दाम काफी नीचे आ गए हैं। बहुत से लोगों के दिमाग में सोना खरीदने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। 4 मई 2025 को भी सोने के दाम काफी गिरे हैं। ऑल टाइम हाई से सोना 7 प्रतिशत तक नीचे गिरा है। 

सोने के दामों में आया बदलाव 
 

मुंबई में आज की कीमत
22 कैरेट सोने की कीमत 87,550 
24 कैरेट सोने की कीमत 95,510

 

मुंबई में शुक्रवार को दाम 
22 कैरेट सोने की कीमत 87,740 
24 कैरेट सोने की कीमत 95,720  


दूसरे शहरों में सोने के दाम
दिल्ली 

22 कैरेट सोना 87,700
24 कैरेट सोना 95,660

जयपुर
 

22 कैरेट सोना 87,700
24 कैरेट सोना 95,660

अहमदाबाद


22 कैरेट सोना 87,600
24 कैरेट सोना 95,560

पटना
 

22 कैरेट सोना 87,600
24 कैरेट सोना 95,560

हैदराबाद 
 

22 कैरेट सोने का भाव 87,550  
24 कैरेट गोल्ड का भाव 95,510 

चेन्नई
 

22 कैरेट सोने का भाव 87,550  
24 कैरेट गोल्ड का भाव 95,510 

बेंगलुरु
 

22 कैरेट सोने का भाव 87,550  
24 कैरेट गोल्ड का भाव 95,510 

कोलकाता 
 

22 कैरेट सोने का भाव 87,550  
24 कैरेट गोल्ड का भाव 95,510 

 

एमसीएक्स पर सात हजार तक गिरे दाम
 

सोने के दामों में सराफा बाजार और एमसीएक्स दोनों जगह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोना एक लाख के करीब जाकर काफी कम हो गया है। एमसीएक्स पर सोना 22 अप्रैल को 99358 रुपये प्रति तोला पर पहुंच गया था। यह शुक्रवार को बंद होने तक 92700 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यानी 7 हजार के करीब दाम गिर गए हैं।