Gold Rate : सोना फिर हुआ रॉकेट, 4,765 बढ़ गए 24 कैरेट गोल्ड के दाम, 1 लाख के पहुंचा करीब

Gold Rate :सोने के दामों में एक बार फिर से बढ़ौतरी हुई है। गोल्ड में यह लगातार दूसरे दिन बढ़ौतरी है। इससे पहले सोने के दाम लगातार गिरते जा रहे थे। सोने के ताजा दामों को देखकर निवेशकों के चेहरे पर चमक लौट आई है। सोना फिर से एक लाख के करीब जा पहुंचा है। 

 

HR Breaking News (Gold Rate) लगातार गिर रहे सोने के दामों में एक दम से तेजी आई है। सोना फिर से रॉकेट की सवारी पर है। जिस प्रकार की तेजी साल की शुरुआत में थी, वोई तेजी बुधवार को भी आई है। बुधवार को सोना एक बार फिर लाख से महज कुछ ही दूर रह गया है। 

 

 

किन कारणों से प्रभावित हो रहा सोना


सोने के दामों को अंतरराष्ट्रीय कारण प्रभावित कर रहे हैं। वहीं, घरेलु बाजार में भी शादियों के सीजन व त्योहारों पर सोना प्रभावित होता है। वहीं, निवेशकों की चाल भी सोने के दामों (Gold Rate) को प्रभावित करती है। 

निवेशक फिर से लौटे
 

सोने में मुनाफावसूली के बाद फिर से निवेशक सोने की ओर आ गए हैं। एक सौदे का मूनाफा लेने के बाद निवेशकों ने अपने पोर्टफॉलियो में फिर से सोना (Gold Rate) रखना शुरू कर दिया है। इससे सोने के दाम बढ़े हैं। सोने की डिमांड बढ़ने से सोना महंगा हो गया है। 

नियमों में बदलाव
 

वहीं, दूसरी ओर सरकार ने 19 मई को सोना आयात के नियम में कई तरह के बदलाव किए हैं। इस बदलाव के मुताबिक अब रिजर्व बैंक, डीजीएफटी की नॉमिनेटेड एजेंसियों और भारत-यूएई व्यापार समझौते के तहत टैरिफ रेट कोटा धारक ही सोने का आयात (Gold Rate) कर सकता है।

इससे भी सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से बढ़ गया है। क्योंकि सोने के आयात का चैनल सीमित हो गया है। 

टैरिफ वॉर की भी अहम भूमिका
 

सोने के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण टैरिफ और ट्रेड वॉर है। अमेरिका की ओर से लगातार इस पर चर्चा जारी है। अमेरिका ने विश्व के कई देशों पर रिसिप्रोकल टैक्स लगाने का फैसला किया। इसके बाद लिस्ट आई।

इस दौरान बाजार में अनिश्चित का माहौल हुआ और सोने की मांग बढ़ गई। निवेशकों ने सुरक्षित मानते हुए सोने में निवेश किया। इससे मांग बढ़ने से सोने के दाम बढ़ (Gold Rate Hike) गए। अब भी टैरिफ वॉर होल्ड हुआ है लेकिन रुका नहीं है इसी वजह से सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं।

4,765 बढ़ गए दाम
 

सोने के दामों में अचानक 4 हजार से ज्यादा की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर 15 मई को सोना 90,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं, 21 मई को सोने के दाम 95655 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चके हैं। ऐसे में कुछ ही दिनों में सोना 4,765 रुपये बढ़ (Gold Rate Hike) गया है। सोना कल 94,841 रुपये पर था। आज सोना 95,344 पर खुला। एक बार के लिए सोना गिरकर 95150 पर भी पहुंचा।