Gold Rate : सोने का भाव होगा 75 हजार या जाएगा 1 लाख के पार, खरीदने से पहले जान लें क्या है रिपोर्ट

Gold Price Today : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हर दिन नए रेट और नए रिकॉर्ड के साथ सोना लोगों को चौंका रहा है। पिछले कुछ दिनों की बात करें तो सोने ने 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के सबसे हाई स्तर को टच किया है। इसके बाद से इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के मन में यह सवाल आ रहा है कि सोना कब तक 75 हजार रुपये तोला होगा? चलिए नीचे खबर में जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Gold Rate)। सोना आम लोगों के बजट से बाहर हो चुका है। साल 2025 में सिर्फ चार महीने में सोने के भाव में इतनी ज्यादा तेजी आई है कि हर किसी के लिए एक तोला सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है। जनवरी महीने की शुरूआत में जहां सोना 75 हजार रुपये तोला मिल रहा था। वह अब 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल पर जा पहुंचा है। 

4 महीनों में कितना महंगा हुआ सोना - 

इस साल सोने ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। अब तक सोना (gold rate hike) 25 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। लेकिन जब से सोने ने 1 लाख रुपये के हाई रिकॉर्ड को टच किया है इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दिन शुक्रवार की बात करें तो सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 


इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट (24 Carat Gold Price) के 10 ग्राम सोने की कीमत 968 रुपए घटकर 93,393 रुपये पर आ गई है। आज बाजार में सोना 93, 393 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

इस हफ्ते कितना कहां पहुंचे सोने के भाव - 

22 अप्रैल को 24 कैरेट (24 carat gold rate) के 10  ग्राम सोने का भाव 1 लाख रुपये हो गया था। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस सप्ताह की बात करें तो  सोने के भाव में लगभग 2,200 रुपए कम हो गई है। 

क्या सस्ता होगा सोना? 

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट आई है। अगस्त 2024 से अप्रैल 2025 तक सोने की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इस अवधि में सोना $1,000 प्रति औंस से महंगा होकर $3,500 प्रति औंस तक पहुंच गया। यानी महज 9 महीनों में 50 फीसदी की तेजी आई है। इस महीने सोने के भाव ने पलटी मारी है। 


वर्तमान समय में सोने की कीमत (Gold Rate) $3,250 प्रति औंस के लगभग है, जो ऑल टाइम हाई से लगभग 7 प्रतिशत नीचे है। ऐसे में खरीदारों और निवेशकों के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि आने वाले समय में अब सोना महंगा होगा या फिर सस्ता? 

एक्सपर्ट ने किया खुलासा - 


एक्सटपर्ट का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर (trade war) के बादल अब कुछ छंटे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार की स्थिति सही हुई है और दोनों ही देशों के बीच चल रही ट्रैरिफ पॉलिसी (tariff policy) की तनातनी अब नरम पड़ी है। इसी के साथ पिछले कई दिनों से लगातार सोना सस्ता हो रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि यह गिरावट बड़ा रूप ले सकती है और सोना 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम हो सकता है। 

लेकिन इस सवाल का सटीक जवाब देना बहुत मुश्किल है। सोने में शुरू हुई यह गिरावट स्थायी है या फिर यह सिर्फ एक अस्थायी करेक्शन है, यह पूरे विश्‍वास से कहना अभी जल्‍दबाजी होगी। लेकिन, कुछ अहम आंकड़े ये आभास जरूर दे रहें है कि सोने के दाम में आई यह गिरावट आगे और गहरा सकती है। 


 एक्सपर्ट का कहना है कि अभी के लिए सोने (Gold Rate) पर दबाव बना रह सकता है, लेकिन अगर वैश्विक व्यापार तनाव फिर से बढ़ता है या अमेरिकी अर्थव्यवस्था कमजोर होती है  तो सोना फिर से दौड़ लगा सकता है।